बुरे फंसे भाजपा उम्मीदवार कपिल मिश्रा, निर्वाचन अधिकारी ने कहा- FIR दर्ज की जाए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 24, 2020 08:50 PM2020-01-24T20:50:25+5:302020-01-24T20:52:16+5:30

इससे पहले निर्वाचन आयोग ने ट्विटर को आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार कपिल मिश्रा के उस विवादित ट्वीट को हटाने का निर्देश दिया है जिसमें उन्होंने दिल्ली चुनाव की तुलना भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले से की थी।

BJP candidate Kapil Mishra on 'Mini Pakistan', Election Officer said- FIR should be lodged | बुरे फंसे भाजपा उम्मीदवार कपिल मिश्रा, निर्वाचन अधिकारी ने कहा- FIR दर्ज की जाए

मिश्रा के विवादित ट्वीट को हटाने के संबंध में दिल्ली मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) द्वारा चुनाव आयोग को पत्र लिखने के बाद आयोग की यह कार्रवाई सामने आई है।

Highlights विधानसभा चुनाव में मॉडल टाउन से बीजेपी उम्मीदवार कपिल मिश्रा के खिलाफ FIR दर्ज करने का निर्देश जारी किया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी रणबीर सिंह ने दिल्ली पुलिस को कपिल मिश्रा के खिलाफ FIR दर्ज करने का निर्देश दिया है। 

मुख्य चुनाव अधिकारी ने दिल्ली पुलिस से कहा है कि बीजेपी उम्मीदवार कपिल मिश्रा के खिलाफ FIR दर्ज की जाए। उनके 'भारत बनाम पाकिस्तान' वाले ट्वीट पर विवाद हुआ है।

इससे पहले निर्वाचन आयोग ने ट्विटर को आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार कपिल मिश्रा के उस विवादित ट्वीट को हटाने का निर्देश दिया है जिसमें उन्होंने दिल्ली चुनाव की तुलना भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले से की थी।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में मॉडल टाउन से बीजेपी उम्मीदवार कपिल मिश्रा के खिलाफ FIR दर्ज करने का निर्देश जारी किया गया है। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रणबीर सिंह ने दिल्ली पुलिस को कपिल मिश्रा के खिलाफ FIR दर्ज करने का निर्देश दिया है। वहीं, दिल्ली पुलिस के एक सीनियर अफसर का दावा है कि इस मामले में FIR दर्ज हो रही है।

निर्वाचन आयोग (ईसी) के अधिकारियों ने कहा कि मिश्रा के विवादित ट्वीट को हटाने के संबंध में दिल्ली मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) द्वारा चुनाव आयोग को पत्र लिखने के बाद आयोग की यह कार्रवाई सामने आई है। मिश्रा ने बृहस्पतिवार को यह विवादित ट्वीट किया था।

उन्होंने बताया कि दिल्ली सीईओ कार्यालय ने मिश्रा को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है। भाजपा ने मिश्रा को मॉडल टाउन विधानसभा सीट से उतारा है। दिल्ली के सीईओ रणबीर सिंह ने कहा, ‘‘हमने ट्वीट का संज्ञान लिया है और इसे हटाने के लिए पिछली रात ईसी को पत्र लिखा।

ट्वीट आदर्श आचार संहिता और जनप्रतिनिधित्व कानून का उल्लंघन है, इसलिए हमने कार्रवाई की है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमने कपिल मिश्रा को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है।’’ ट्वीट में मिश्रा ने कहा था कि दिल्ली में आठ फरवरी का चुनाव भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले की तरह होगा। संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ विपक्षी दलों की आलोचना पर भाजपा उन पर ‘‘पाकिस्तान की भाषा’’ में बोलने का आरोप लगाती रही है।

 

Web Title: BJP candidate Kapil Mishra on 'Mini Pakistan', Election Officer said- FIR should be lodged

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे