आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
ऑनलाइन "चौपाल" के प्रतिभागियों को जवाब देते हुए तिवारी ने दिल्ली में वायु प्रदूषण की समस्या का समाधान नहीं करने के लिए सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) को दोषी ठहराया। ...
अमित शाह ने केजरीवाल को लेकर कहा कि केजरीवाल ने कहा था कि 15 लाख सीसीटीवी लगाएंगे। उन्होंने कुछ ही जगह सीसीटीवी लगाए हैं, और उसे दिखाकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। केजरीवाल जी आपने 15 लाख सीसीटीवी लगाने की बात कही थी, इसमें से आप डेढ़ लाख सीसीटीवी ही ...
इससे पहले शरजील इमाम के वीडियो को लेकर बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। वहीं, इसे लेकर दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने बीजेपी पर हमला बोला। ...
वहीं, कांग्रेस को भी झटका लगा है। कांग्रेस के प्रदेश सचिव व प्रचार समिति के सदस्य चौधरी रतन सिंह ने राज्यसभा सांसद व दिल्ली चुनाव प्रभारी की मौजूदगी में AAP की सदस्यता ली। ...