आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
हिमाचल प्रदेश विधानसभा भवन के बाहर रविवार सुबह गेट पर खालिस्तानी झंडे लगे हुए मिले। इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं कुमार विश्वास ने बिना नाम लिए आम आदमी पार्टी पर तंज कसा है। ...
पंजाब पुलिस द्वारा पिछले महीने उनके खिलाफ दर्ज एक मामले के संबंध में मोहाली की अदालत द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी करने के कुछ घंटों बाद बग्गा ने इसे चुनौती देते हुए हाईकोर्ट का रुख किया था। ...
दिल्ली भाजपा के नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने पंजाब पुलिस द्वारा की गई गिरफ्तारी और उसके बाद हुई नाटकीय रिहाई पर कहा कि वो आप और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ लड़ाई को लड़ते रहेंगे और उन्हें हर मोर्चे पर बेनकाब करने का पूरा प्रयास करेंगे। ...
सूत्रों के अनुसार, आप विधायक के यहां से सीबीआई ने करीब 16.57 लाख रुपये, लगभग 88 विदेशी मुद्रा नोट, कुछ संपत्ति दस्तावेज, कई बैंक खाते और अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज भी बरामद किए हैं। ...
आप में शामिल होने के बाद रंगीला ने कहा, मैंने कभी किसी राजनेता को वोट मांगने के दौरान यह कहते हुए नहीं देखा कि अगर आपको मेरा काम पसंद नहीं है आए तो अगली बार से वोट मत देना, सिवाय आम आदमी पार्टी के। ...
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 'लोकमत' के साथ इंटरव्यू में आम आदमी पार्टी के भविष्य, पंजाब की जीत सहित अपने गवर्नेंस के फॉर्मूले को लेकर पूछे गए सवालों के जवाब दिए। पढ़ें उनसे बातचीत के मुख्य अंश... ...