Tajinder Bagga Arrest: भाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को पंजाब पुलिस ने दिल्ली में किया गिरफ्तार

By विनीत कुमार | Published: May 6, 2022 09:50 AM2022-05-06T09:50:40+5:302022-05-06T13:20:06+5:30

तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके बाद राजनीति तेज हो गई है। भाजपा ने पंजाब की सरकार पर जमकर हमला बोला है।

BJP leader Tajinder Pal Singh Bagga arrested by Punjab Police says Aam Aadmi Party MLA Naresh Balyan | Tajinder Bagga Arrest: भाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को पंजाब पुलिस ने दिल्ली में किया गिरफ्तार

भाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा गिरफ्तार (फोटो- ट्विटर)

Highlightsभाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार, अरविंद केजरीवाल को 'धमकी' देने का है मामला।तेजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी पर राजनीति तेज, भाजपा नेताओं ने पंजाब की सरकार और 'आप' पर बोला हमला।कपिल मिश्रा ने दावा किया कि तेजिंदर बग्गा को पंजाब पुलिस के 50 जवान घर से गिरफ्तार कर ले गए।

चंडीगढ़: भाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को पंजाब पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। सामने आई जानकारी के अनुसार मोहाली पुलिस की ओर से उनके खिलाफ साइबर सेल में मामला दर्ज किया गया था। दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक नरेश बाल्यान ने भी शुक्रवार सुबह तस्वीरें साझा कर तेजिंदर बग्गा की गिरफ्तारी का दावा किया है। नरेश बाल्यान के ट्वीट के अनुसार अरविंद केजरीवाल को धमकी देने के मामले में तेजिंदर बग्गा को गिरफ्तार किया गया है।


इस बीच पूरे मामले पर राजनीति भी तेज हो गई है। भाजपा नेताओं ने तेजंदिर की गिरफ्तारी को पंजाब की भगवंत मान सरकार का मनमाना रवैया बताया है। कपिल मिश्रा ने दावा किया है कि तेजिंदर बग्गा को पंजाब पुलिस के 50 जवान घर से गिरफ्तार करके ले गए हैं।

दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने भी बग्गा की गिरफ्तारी को लेकर सवाल उठाए हैं। भाजना नेताओं के अनुसार 'आप' बदले की भावना से काम कर रही है। 

बग्गा के खिलाफ मामला 'आप' के नेता डॉक्टर सनी सिंह की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया था। बताया जा रहा है कि इसके बाद से पंजाब पुलिस तेजिंदर बग्गा की तलाश में थी और पहले उनकी खोज में दिल्ली भी आ चुकी थी। हालांकि तब पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा था।

बता दें कि कश्मीरी पंडितों के पलायन पर बनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर केजरीवाल के बयान के बाद तेजिंदर बग्गा ने उन पर निशाना साधा था। केजरीवाल को बग्गा ने कश्मीरी पंडित विरोधी भी बताया था। इसके बाद बग्गा के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने, शत्रुता को बढ़ावा देने जैसे आरोपों को लेकर पंजाब में मामला दर्ज किया गया था।

पंजाब पुलिस ने दिल्ली भाजपा के एक अन्य नेता एवं मीडिया प्रकोष्ठ के प्रमुख नवीन कुमार जिंदल ने खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की थी। छत्तीसगढ़ में भी बग्गा के खिलाफ एफआईर दर्ज है। इसमें बग्गा पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी का आरोप है।

Web Title: BJP leader Tajinder Pal Singh Bagga arrested by Punjab Police says Aam Aadmi Party MLA Naresh Balyan

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे