आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
उत्तराखंड कांग्रेस प्रवक्ता रहे राजेंद्र प्रसाद रतूड़ी, प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष कमलेश रमन और पार्टी के सोशल मीडिया सलाहकार कुलदीप चौधरी आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। ...
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान कल शादी करेंगे। ये उनकी दूसरी शादी है। पहली पत्नी से उनका तलाक छह साल पहले हो गया था। पहली पत्नी से उनके दो बच्चे हैं। ...
पंजाब में 1 जुलाई से हर घर को 300 यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी। इसका ऐलान भगवंत मान सरकार की ओर से सोमवार को पेश किए गए बजट में किया गया। शिक्षा के बजट में भी इजाफा किया गया है। ...
पंजाब में इसी साल की शुरुआत में हुए विधानसभा चुनाव में जबर्दस्त जीत हासिल कर सत्ता हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी को संगरूर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में हार मिली है। ...
कुमार विश्वास ने आम आदमी पार्टी से जुड़ी एक वायरल तस्वीर को लेकर तंज कसा है। इसमें भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल एक ही गाड़ी पर सवार नजर आ रहे हैं। हालांकि मान इसमें गेट पकड़कर गाड़ी पर पीछे खड़े नजर आ रहे हैं। ...
Sanjay Singh Speech on Agnipath Scheme Protest । सेना में भर्ती के लिए लाई गई अग्नपथ योजना का देश भर में विरोध हो रहा है. इसे लेकर विपक्ष भी मोदी सरकार पर जमकर हमलावर है. आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने भी इसे लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है ...
पुडुचेरी की पूर्व राज्यपाल और भाजपा नेता किरण बेदी ने सिखों पर किए मजाक को लेकर माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि मैं इसके लिए क्षमा चाहती हूं। मैं आखिरी व्यक्ति हूं जिसने किसी को चोट पहुंचाई। मैं सेवा और दयालुता में विश्वास रखती हूं। ...