आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
Gujarat Election 2022: गुजरात में दो चरणों एक और पांच दिसंबर को मतदान होगा। मतगणना आठ दिसंबर को होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार रैली कर रहे हैं। ...
राजस्थान के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा कि हमारी पार्टी 125 सीटें जीतना चाहती है और हम ऐसा करने के रास्ते पर हैं। इस बार भाजपा सरकार का विरोध पिछली बार नहीं था। लोग भड़के हुए हैं। ...
मौजूदा सच यही लगता है कि बड़ी संख्या में अपराधियों को जेल का डर नहीं है. यदि किसी के पास जेलों में सुविधाओं का प्रबंध करने की क्षमता है तो उसे अधिक चिंता करने की जरूरत नहीं है. ...
गुजरात में आज कई बड़ी चुनावी रैलियां होने वाली हैं। पीएम नरेंद्र मोदी तीन चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। दूसरी ओर राहुल गांधी भी गुजरात के रण में आज उतरेंगे। अरविंद केजरीवाल भी गुजरात में मौजूद हैं। ...
delhi MCD polls 2022: रोड शो में शामिल होने वाले नेताओं में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, हिमंत बिस्वा सरमा, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए। ...
Gujarat Election 2022: 2012 में केशोद निर्वाचन क्षेत्र से जीतने वाले अरविंद लाडानी और नंदोद अनुसूचित जनजाति-आरक्षित सीट से हर्षद वसावा को इन सीट पर निर्दलीय के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किए जाने के बाद निलंबित कर दिया। ...
कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद महाबल मिश्रा आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। उन्होंने रविवार को पार्टी का दामन थामा। महाबल मिश्रा के बेटे विनय मिश्रा पहले से आप विधायक हैं। ...