आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
मॉडल टाउन से भाजपा उम्मीदवार कपिल मिश्रा आप उम्मीदवार अखिलेश पति त्रिपाठी से पीछे चल रहे हैं। आप उम्मीदवार ने कहा कि मैं उन सभी को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने अरविंद केजरीवाल पर अपना विश्वास जताया है। ...
लोकसभा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, ''यह चुनाव द्विदलीय हो गया। शायद यही वजह रही कि कांग्रेस को उम्मीद के मुताबिक वोट नहीं मिले।'' उन्होंने कहा, ''दिल्ली में विकास के एजेंडे की जीत हुई है। ...
Delhi Election Result 2020: सुबह आए रुझानों में आप को भारी जीत के संकेत मिलते ही आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्यालय में जश्न का माहौल बन गया है। कांंग्रेस ने कहा है उसे पहले ही पता था कि आप तीसरी बार सत्ता में लौटेगी। ...
दिल्ली स्थिति आम आदमी पार्टी कार्यलय में एक पोस्टर देखने को मिला है, जिसमें लिखा है कि राष्ट्र निर्माण के लिए आम आदमी पार्टी से जुड़ें। इससे साफ है कि AAP राष्ट्र के मुद्दों पर भाजपा की जगह लेना चाह रही है। ...
Delhi Hari Nagar Assembly (Vidhan Sabha) Result Live Update: चुनाव आयोग के वेबसाइट के मुताबिक आप 55 सीटों पर आगे चल रही है और भाजपा 15 सीटों पर आगे चल रही है। ...
सीमापुरी विधानसभा सीट पर केजरीवाल सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम दूसरी बार मैदान में हैं। गौतम के सामने कांग्रेस के वीर सिंह धींगान और भाजपा के सहयोगी लोजपा प्रत्याशी संत लाल हैं।केजरीवाल सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम 9166 वोट से आगे चल रहे ह ...
Delhi Election Results: दिल्ली के मुस्तफाबाद में बीजेपी के जगदीश प्रधान 19000 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। इस सीट से आप के हाजी युनूस मैदान में हैं। ...
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा उम्मीदवार सुनील कुमार यादव से भारी मतों से आगे चल रहे हैं। ...