Delhi Assembly Elections Results: केजरीवाल सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम 9166 वोट से आगे, लोजपा के संत पीछे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 11, 2020 11:18 AM2020-02-11T11:18:16+5:302020-02-11T11:18:16+5:30

Delhi Assembly Elections Results: Kejriwal government minister Rajendra Pal Gautam ahead with 9166 votes, LJP saint trailing | Delhi Assembly Elections Results: केजरीवाल सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम 9166 वोट से आगे, लोजपा के संत पीछे

राजेंद्र पाल गौतम के सामने कांग्रेस के वीर सिंह धींगान और भाजपा के सहयोगी लोजपा प्रत्याशी संत लाल हैं।

Highlightsसंत लाल चुनाव से पहले आप में हुआ करते थे। टिकट न मिलने पर उन्होंने लोजपा से चुनाव लड़ा।2015 में राजेंद्र पाल गौतम ने भाजपा के कर्मवीर को 48,821 वोट से हराया था।

सीमापुरी विधानसभा सीट पर केजरीवाल सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम दूसरी बार मैदान में हैं। गौतम के सामने कांग्रेस के वीर सिंह धींगान और भाजपा के सहयोगी लोजपा प्रत्याशी संत लाल हैं।

केजरीवाल सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम 9166 वोट से आगे चल रहे हैं। भाजपा ने सहयोगी लोजपा को यह सीट दिया है। लोजपा प्रत्याशी संत लाल पीछे चल रहे है। कांग्रेस प्रत्याशी वीर सिंह धींगान का बुरा हाल है। आप सरकार के मंत्री गौतम लगातार आगे चल रहे हैं। 

संत लाल चुनाव से पहले आप में हुआ करते थे। टिकट न मिलने पर उन्होंने लोजपा से चुनाव लड़ा। इस बार राजेंद्र पाल गौतम के सामने कांटे की टक्कर है। 2015 में राजेंद्र पाल गौतम ने भाजपा के कर्मवीर को 48,821 वोट से हराया था। कांग्रेस प्रत्याशी को तीसरे स्थान से संतुष्ट होना पड़ा। आपको बता दें कि साल 2013 से ही आप के पास सीमापुरी सीट है। 2013 में आप ने धर्मेंद्र सिंह को मैदान में उतारा था। 

आपको पता होगा कि यहांं पर कांग्रेस के वीर सिंह धिंगान 1998 से लेकर 2003 तक लगातार सीट पर जीत दर्ज की थी। वह चौथी जीत के इंतजार में हैं। 1993 में भाजपा के बलबीर सिंह ने जीत दर्ज की थी। इस बार भाजपा ने यह सीट अपने सहयोगी लोजपा को दी है। भाजपा 2015 में दूसरे स्थान पर थी। 

भाजपा और कांग्रेस के लिए जहां ये सीट वापस पाने की कोशिश है वहीं आप के लिए यह अपनी सीट को बचाने की लड़ाई है। इस सीट की हार-जीत पार्टियों के लिए काफी मायने रखती है। कांग्रेस और आप के लिए यह साख की लड़ाई बन चुकी है। 

Web Title: Delhi Assembly Elections Results: Kejriwal government minister Rajendra Pal Gautam ahead with 9166 votes, LJP saint trailing

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे