आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
Gujarat Assembly Elections: गुजरात में भाजपा के हिंदू वोट बैंक पर कब्जा करना चाहते हैं। आखिर राज्य में 88.57 प्रतिशत हिंदू आबादी है जबकि मुसलमानों की संख्या महज 9.67 प्रतिशत है। ...
आप गुजरात में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ-साथ विपक्षी दल कांग्रेस को भी चुनौती दे रही है जो भले ही प्रदेश में अपनी जमीन खो चुकी है लेकिन तब भी उसकी प्रभावी उपस्थिति है। ...
आम आदमी पार्टी ने अभी तक कुल 108 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। आप एकमात्र राजनीतिक दल है जिसमें गुजरात में असन्न विधानसभा चुनावों के मद्देनजर 100 से ज्यादा उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। ...
पीएम नरेंद्र मोदी आज गुजरात में मोरबी का दौरा कर सकते हैं। हालांकि इससे पहले मोरबी के सिविल अस्पताल में रंगाई-पुताई और मरम्मत की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने इसे लेकर भाजपा और पीएम मोदी पर निशाना साधा है। ...
Gujarat Assembly Elections: अल्पेश कथीरिया भावनगर जिले के गरियाधर कस्बे में आयोजित चुनावी रैली के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री और ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुए। ...
Gujarat Assembly Elections 2022: 2017 में गुजरात और हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग तारीखों पर चुनाव की घोषणा की गई थी, लेकिन मतगणना 18 दिसंबर को एक साथ हुई थी। ...