सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी 1986 को बिहार के पटना में हुआ था, उन्होंने 14 जून 2020 को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत ने टीवी इंडस्ट्री से एक्टिंग की शुरुआत करने के बाद बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई थी। उन्होंने सबसे पहले 'किस देश में है मेरा दिल' नाम के सीरियल से डेब्यू किया था और एकता कपूर के सीरियर पवित्र रिश्ता से उन्हें पहचान मिली थी। इसके बाद सुशांत ने साल 2013 में फिल्म काइ पो चे से लीड एक्टर के तौर पर बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वो शुद्ध देसी रोमांस में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे थे। हालांकि उन्होंने सबसे ज्यादा चर्चा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की लाइफ पर बनी फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी से बटोरी थी। ये सुशांत के करियर की पहली फिल्म थी, जिसने सौ करोड़ का कलेक्शन किया था। सुशांत इसके अलावा फिल्म सोनचिड़िया और केदारनाथ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके थे। उनकी आखिरी फिल्म छिछोरे थी, जिसमें वह श्रद्धा कपूर के साथ नजर आए थे। Read More
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को बांद्रा स्थित अपने घर में मृत पाए गए थे। इस खबर के बाद से बॉलीवुड के साथ-साथ फैंस के बीच शोक की लहर है। ...
सूरज पंचोली ने सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सलियन से उनके अफेयर की खबरों को गलत बताया। इसके साथ ही उन्होंने सुशांत के साथ अपनी लड़ाई की खबरों का भी खंडन किया। ...
फिल्म को इस साल थिएटर में रिलीज किया जाना था, लेकिन कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण ऐसा संभव नहीं हो सका। इस फिल्म को कोई भी फ्री में देख सकता है। इसके लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म के सबस्क्रिप्शन की जरूरत नहीं होगी। ...
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के सम्मान में ऑनलाइन प्रसारणकर्ता डिज्नी-हॉटस्टार यह फिल्म ‘नॉन सब्सक्राइबर’ दर्शकों के लिए भी बिना शुल्क उपलब्ध करवाएगा। ...
सुशांत सिंह राजपूत के निधन से हर कोई सदमे में है। उनका परिवार भी इससे उभर नहीं पा रहा है। इसी क्रम में दिवंगत अभिनेता की बहन श्वेता सिंह कीर्ति को एक बार फिर उनकी याद आई। ...
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की आखिरी फिल्म दिल बेचारा (Dil Bechara) 24 जुलाई को रिलीज होगी। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ही रिलीज की जाएगी। ...