लाइव न्यूज़ :

'Bigg Boss' Telugu मेकर्स पर पत्रकार ने लगाया यौन शोषण का आरोप, कहा- मांग रहे थे सैक्सुअल फेवर

By मेघना वर्मा | Updated: July 14, 2019 11:04 IST

इस बात को असिस्टेंट कमिशनर ऑफ पुलिस के श्रीनिवास राव ने भी कंफर्म किया है। उन्होंने एजेंसी एएनआई को टेलिफॉनिक बात-चीत में बताया कि 13 जुलाई को उनके थाने में ऐसी रिपोर्ट दर्ज करवायी गई है।

Open in App

बिग बॉस तेलगु के मेकर्स की परेशानियां बढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं। रिसेंटली खबर आ रही है कि हैदराबाद की एक पत्रकार ने बिग बॉस के मेकर्स पर पुलिस कम्पलेन कर दी है। वुमेन जर्नलिस्ट ने चार लोगों के पहचान के साथ उनके खिलाफ पुलिस में केस फाइल किया है। जिसमें शिकायत दर्ज करवायी है कि वो शो में हिस्सा लेने के लिए पत्रकार से सेक्सुअल फेवर की डिमांड कर रहे थे। 

मामला बंजारा हिल स्टेशन का है जहां महिला पत्रकार ने शिकायत दर्ज की है। बिग बॉस के मेकर में चार लोगों अभिषेक, रवी कांत, रघु और श्याम के नाम शिकायत दर्ज की है। डीएनए की रिपोर्ट की मानें तो महिला पत्रकार को मार्च में कॉल किया गया था। जिसके बाद उन्हें बताया गया था कि उन्हें बिग बॉस के लिए सेलेक्ट किया गया है। 

वहीं इस बात को असिस्टेंट कमिशनर ऑफ पुलिस के श्रीनिवास राव ने भी कंफर्म किया है। उन्होंने एजेंसी एएनआई को टेलिफॉनिक बात-चीत में बताया कि 13 जुलाई को उनके थाने में ऐसी रिपोर्ट दर्ज करवायी गई है। सीनियर जर्नलिस्ट और एंकर ने शिकायत की है कि उन्हें कॉल आने के बाद वो मेकर्स में मिलने गई थीं। जहां उन्हें बताया गया कि वो तीसरे सीजन के लिए सेलेक्ट हो गई हैं। 

जब उन्होंने प्रपोजल को स्वीकार कर लिया तो उनके पास मिलने पहुंचीं। जहां चार लोगों ने उनके साथ गलत सुलूक किया और उनसे कहा कि शो में हिस्सा लेने के लिए उनके बॉस को सेटिस्फाई करना होगा। वहीं पत्रकार ने इस बारे में बताया कि उन्हें किसी भी तरह का अग्रीमेंट नहीं दिया गया। 

टॅग्स :बिग बॉस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीबिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में धर्मेंद्र को याद कर रो पड़े सलमान खान

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट

टीवी तड़काBigg Boss 19 Grand Finale: सनी लियोन, पावरस्टार पवन सिंह से लेकर कार्तिक-अनन्या तक, बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले की बढ़ाएंगे शोभा