लाइव न्यूज़ :

2017 में छोटे पर्दे पर कमाई के मामले में ये अभिनेत्रियों रहीं टॉप पर

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: December 13, 2017 11:52 AM

बड़े-बड़े बॉलीवुड स्टार का टीवी पर शो करना, या शाहरूख़ खान जैसे टीवी कलाकार का बॉलीवुड में बादशाह...

Open in App
ठळक मुद्देफिलहाल हिना खान बिग बॉस-11 का हिस्सा हैंदिव्यांका त्रिपाठी इंस्टाग्राम पर फॉलोवर्स के मामले में क्वीन है

बड़े-बड़े बॉलीवुड स्टार का टीवी पर शो करना, या शाहरूख़ खान जैसे टीवी कलाकार का बॉलीवुड में बादशाह बन जाना टेलीविजन इंडस्ट्री के बढ़ते प्रभाव को बताता है। कई टीवी स्टार तो लोकप्रियता के मामले में कई फिल्म स्टार को पीछे छोड़ चुके हैं। आइए आज हम आपको टीवी एक्ट्रेस के बारे में बताते हैं जो इस साल कमाई में टॉप पर रहीं।  

1. साक्षी तंवर- साक्षी तंवर को एकता कपूर बालाजी टेलीकम्यूनिकेशंस के सीरियल 'कहानी घर-घर की' और 'बड़े अच्छे लगते हैं' से पहचान मिली। देखते ही देखते वो छोटे पर्दे की स्टार बन गयीं। साक्षी कभी-कभार फिल्मी पर्दे पर भी आती हैं। साल 2016 में उन्होंने दंगल में आमिर खान के अपोजिट काम किया था। इस साल साक्षी और राम कपूर बालाजी की वेब सीरिज करले तू मोहब्बत' में भी नजर आई थीं। ये दोनों जोड़ी टेलीविजन की बेस्ट जोड़ी भी रह चुकी है। साक्षी एक टीवी एपिसोड के लिए 1.25 लाख चार्ज करती हैं। वो टीवी इंडस्ट्री की सबसे महंगी अभिनेत्री मानी जाती हैं।

2. हिना खान-'ये रिश्ता कहलाता है' सीरियल से घर-घर का हिस्सा बनने वाली हिना खान, टेलीविजन की पॉपलुर बहू में गिनी जाती हैं। करीब आठ साल तक इस सीरियल का हिस्सा रहने के बाद हिना ने सीरियल छोड़ दिया। ये रिश्ता क्या कहलाता है के बाद हिना को दर्शकों ने एडवेंचर सीरीज 'खतरों के खिलाड़ी में' भी पसंद किया। फिलहाल वो कलर्स के शो 'बिग बॉस' में नजर आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बिग बॉस में एक वीक के लिए वो सात-आठ लाख रुपए लेती हैं।

3. दृष्टि धामी- दृष्टि धामी कई पोल्स में खूबसूरती के मामले में फिल्मी हिरोइनों को पीछे छोड़ चुकी हैं। साल 2016 में ब्रिटिश अखबार ईस्टर्न आई ने उन्हें एशिया की 10 सबसे सेक्सी महिलाओं में चौथे नंबर पर रखा था। इस लिस्ट में वो कटरीना कैफ और करीना कपूर जैसी हिरोइनों से भी आगे थीं। दृष्टि ने अपने करियर की शुरुआत स्टार वन के फेमस सीरियल 'दिल मिल गए' से की थी. डॉक्टर मुस्कान के रोल में उन्हें लोगों ने खूब सराहा. उन्हें सेलिब्रेटी का दर्जा कलर्स के शो 'मधुबाला-एक इश्क एक जनून' से मिली। इसके बाद दृष्टि ने जी टीवी के पॉपुलर सीरियल 'एक था राजा,एक थी रानी' में मेनलीड में रहीं। फिलहाल दृष्टि स्टार प्लस के शो 'परदेस में है मेरा दिल में' नागिन फेम अभिनेता अर्जुन बिजलानी के साथ दिख रही हैं। दृष्टि एक एपिसोड का एक लाख रुपए लेती हैं। 

4. दिव्यांका त्रिपाठी-लोकप्रियता और कामयाबी की नई ऊंचाइयां छू रही दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने करियर की शुरुआत दूरदर्शन से की थी. साल 2007 में जी टीवी की सीरियल 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' से इन्हें पहचान मिली। साल 2013 में शुरू हुए बालाजी के शो "ये है मोहब्बतें" में वो डॉक्टर इशिता के रोल में आती हैं। स्टार प्लस पर आने वाला ये शो आज भी हिट बना हुआ है। सीरियल में ईशी मां के रोल में दिव्यांका की पॉपुलैरिटी और बढ़ी है। दिव्यांका और उनके पति विवेक दहिया इस साल डांस शो 'नच बलिए' के विजेता भी हैं। दिव्यांका भी एक एपिसोड के लिए 90 हजार से एक लाख रुपए लेती हैं।

5. जेनिफर विंगेट-जेनिफर टेलीविजन की मोस्ट स्टाइलिश अभिनेत्रियों में से एक हैं। वैसे तो जेनिफर ने 1995 में ही बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्मों में डेब्यू कर लिया था। उसके बाद बहुत वो सारे सीरियल में दिखीं, लेकिन 'दिल मिल गए' की डॉक्टर रिद्धिमा के रोल ने उन्हें अभूतपूर्व लोकप्रियता दी। फिर 'सरस्वतीचंद्र' की कुमुद हो या 'बेहद' की माया लोग हर रोल के साथ ये लोगों से जुड़ती गई और पहले से ज्यादा फेमस होती गईं. जेनिफर एक एपिसोड के लिए 90 हजार से 1 लाख रुपए लेती हैं।

6.सुरभि ज्योति-साल 2012 में जी टीवी पर शुरू हुए धारावाहिक 'कबूल है' से टीवी के हैंडसैम हंक करण सिंह ग्रोवर के अपोजिट एक नई लड़की सुरभि ज्योति को इंट्रोड्यूज किया गया था। सीरियल में जोया फारूख़ी के रोल में सुरभि ने जान डाली दी थी। इस शो को लोगों का खूब प्यार मिला। इस सीरियल की सफलता ने सुरभि के लिए इंडस्ट्री के दरवाजे खोल दिए। इस शो के बाद वो बहुत सारे शो को होस्ट करती नजर आईं। इस साल वो स्टार प्लस के शो 'कोई लौटकर आया है' में दिखीं थी। सुरभि एक एपसिोड के लिए लगभग 75 हजार लेती हैं।

7. सृति झा-लोग इन्हें 'कुमकुम भाग्य' के प्रज्ञा के रूप में जानते हैं। सृति 2007 से टेलीविजन की दुनिया में है। लेकिन इनके करियर का टर्निंग प्वाइंट सीरियल 'ज्योति' और 'कुमकुम भाग्य' रहा। 'कुमकुम भाग्य' अभी भी टीवी के टॉप शो में बना हुआ है। बिहार के दरभंगा की रहने वाली सृति एक एपिसोड के लिए लगभग 65-75 हजार चार्ज करती हैं। 

 

टॅग्स :हाईस्ट पेड टेलीविजन एक्ट्रेससृति झाकुमकुम भाग्यसाक्षी तंवरदृष्टि धामीहिना खानसुरभि ज्योतिदिव्यांका त्रिपाठीबड़े अच्छे लगते हैंये हैं मोहब्बतेंटेलीविजन इंडस्ट्रीजेनिफर विंगेटबेहद
Open in App

संबंधित खबरें

टीवी तड़काBharti Singh Hospitalisation: भारती सिंह से अस्पताल में मिलने पहुंचा बेटा, कॉमेडियन ने वीडियो शेयर कर दिया हेल्थ अपडेट; देखें

टीवी तड़कातारक मेहता का उल्टा चश्मा के एक्टर गुरुचरण सिंह मिसिंग केस में पुलिस का खुलासा, प्लानिंग के साथ गायब होने का जताया संदेह

टीवी तड़का'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम गुरुचरण सिंह को लेकर दोस्त ने कहा- लापता होने से पहले वो अस्वस्थ थे, ज्यादा खाना नहीं खा रहे थे

टीवी तड़काWatch: बुरी हालत में नजर आईं प्रियंका चाहर चौधरी, फटे कपड़ों में पहुंची होटल, सिक्यूरिटी ने रोका

टीवी तड़काBhabhi Ji Ghar Par Hai के इस एक्टर के साथ बचपन में हुए था यौन शोषण, कहा- "आज भी याद कर लगता है डर"

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़का'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम गुरुचरण सिंह जल्द ही करने वाले थे शादी, आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे

टीवी तड़काकृष्णा की बहन आरती की शादी में शामिल होने पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी, भांजी के लिए कही ये बात

टीवी तड़कामुनव्वर फारुकी पर फेंके गए अंडे; पब्लिक के हमले से कॉमेडियन ने खोया आपा, मुश्किल से बची जान, देखें वीडियो

टीवी तड़काTMKOC की एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री ने पुलिस को दिया 'अल्टीमेटम', असित मोदी के खिलाफ FIR दर्ज न करने पर कही ये बात

टीवी तड़काजेल से निकलने के बाद एल्विश यादव ने की पहली पोस्ट, लग्जरी कारों के साथ खड़ें नजर आए यूट्यूबर