लाइव न्यूज़ :

बड़ी खबर: कपिल शर्मा के फैंस के लिए बुरी खबर, इस वजह से बंद हो रहा है 'द कपिल शर्मा शो'

By अमित कुमार | Updated: January 24, 2021 14:09 IST

Kapil Sharma latest news and updates: करोड़ो लोगों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरने वाले कपिल शर्मा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला उनका शो जल्द ही ऑफ एयर होने वाला है।

Open in App
ठळक मुद्देकॉमेडी के किंग कपिल शर्मा की कॉमेडी को देखने के लिए फैंस हमेशा एक्साइटेड रहते हैं। लॉकडाउन के बाद एक बार फिर कपिल शर्मा शो का दोबारा प्रसारण शुरू किया गया है।लेकिन अब इस शो से जुड़ी बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है।

Kapil Sharma latest news and updates: टीवी का लोकप्रिय शो 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। टेलीचक्कर में छपी रिपोर्ट के मुताबिक यह शो जल्द ही ऑफ एयर होने जा रहा है।  इस खबर ने कपिल शर्मा और कृष्णा के फैंस को काफी मायूस कर दिया है। लेकिन हम आप को बता दें कि यह शो सिर्फ कुछ दिनों के लिए बंद होने जा रहा है। 

इसके बाद इसका नया सीजन जल्द ही एक बार फिर शुरू किया जाएगा। लंबे समय से कपिल शर्मा हर वीकेंड अपनी टीम के साथ लोगों का मनोरंजन करते आ रहे हैं। ऐसे में शो के बांद होने से फैंस को बड़ा झटका लगने वाला है। लॉकडाउन के बाद से ही शो के नए एपिसोड को भी दर्शकों से भरपूर प्यार मिल रहा है। अपने मजाकिया अंदाज से अक्सर लोगों को गुदगुदाने वाले कपिल शर्मा के कई वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं। 

सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला कॉमेडियन कपिल शर्मा का कॉमेडी शो लोगों के बीच कॉफी पॉपुलर है। द कपिल शर्मा शो के पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह शो टीआरपी के मामले में हमेशा टॉप पर बना रहता है। कोरोना वायरस की वजह से शूटिंग पर रोक लगने के कारण शो काफी समय तक बंद रहा था। ऐसे में फैंस इस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। 

टॅग्स :द कपिल शर्मा शोकपिल शर्मासोनी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीद ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 4, ओटीटी, रिलीज डेट और पूरी जानकारी

क्राइम अलर्टकपिल शर्मा के कनाडा वाले कैफे में फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई

क्राइम अलर्टकपिल शर्मा के कनाडा स्थित रेस्तरां पर गोलीबारी, गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों का करीबी सहयोगी बंधु मान सिंह अरेस्ट, कारतूस सहित चीनी पिस्तौल बरामद

बॉलीवुड चुस्कीकपिल शर्मा के कैफे पर क्यों हुआ हमला? बिश्नोई गैंग ने किया खुलासा, जारी किया ऑडियो

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब