लाइव न्यूज़ :

कलर्स की तरह सोनी पर भी अचानक बंद हुआ 'द कपिल शर्मा शो'? फैंस के मन में उठ रहे हैं कई तरह के सवाल

By अमित कुमार | Updated: February 2, 2021 13:09 IST

Kapil Sharma latest news and updates: टीवी का लोकप्रिय शो 'द कपिल शर्मा शो' रविवार को सोनी पर प्रसारित नहीं किया गया। इसके बाद से ऐसी खबरें आ रही हैं कि अब यह शो ऑफ एयर हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे शो के बांद होने से कपिल शर्मा के फैंस को बड़ा झटका लगा है।कॉमेडी के किंग कपिल शर्मा की कॉमेडी को देखने के लिए फैंस हमेशा एक्साइटेड रहते हैं। कपिल के शो अचानक बंद होने से फैंस के मन में कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

Kapil Sharma latest news and updates: सोनी पर आने वाला शो ‘द कपिल शर्मा शो’ अचानक बंद हो गया है। 31 जनवरी रविवार को इस शो का टेलीकास्ट चैनल पर नहीं किया गया। कपिल शर्मा के घर 1 फरवरी को बेटे ने जन्म लिया है, जिसकी जानकारी कपिल शर्मा ने ट्विटर अकाउंट पर दी है। कपिल के फैंस उनके बेटे होने की खबर मिलने के बाद से लगातार उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। इसके साथ ही वह उन्हें दोबारा से शो शुरू करने की गुजारिश कर रहे हैं। 

इससे पहले कलर्स पर भी कपिल का शो अचानक ही बंद हो गया था। कलर्स की तरह अब सोनी पर भी कपिल फैंस को बिना बताए ही शो से गायब हो गए हैं। कपिल ने अपने दर्शकों से विदा लेते हुए कोई ग्रैंड फिनाले नहीं किया। कपिल के इस तरह शो बंद करने से फैंस के मन में कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। कई फैंस ये कयास लगा रहे हैं कि शो के मेकर्स और कपिल के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। 

दोबारा शुरू हो सकता है नया सीजन

वहीं टेलीचक्कर में छपी रिपोर्ट के मुताबिक यह शो सिर्फ कुछ दिनों के लिए बंद होने जा रहा है।  इस खबर ने कपिल शर्मा और कृष्णा के फैंस को काफी मायूस कर दिया है। इसके बाद इसका नया सीजन जल्द ही एक बार फिर शुरू किया जाएगा। लंबे समय से कपिल शर्मा हर वीकेंड अपनी टीम के साथ लोगों का मनोरंजन करते आ रहे हैं।

कपिल के घर बेटे ने लिया जन्म

मवार 1 फरवरी को कपिल शर्मा ने सुबह-सुबह गुड न्यूज शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा- 'नमस्कार, आज सुबह हमें भगवान के आशीर्वाद के रुप में एक बेटा मिला है, ईश्वर की कृपा से बच्चा और मां दोनों स्वस्थ हैं, आपके प्यार और दुआओं के लिए सभी का शुक्रिया। गिन्नी और कपिल।" 

टॅग्स :द कपिल शर्मा शोकपिल शर्मासोनी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीद ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 4, ओटीटी, रिलीज डेट और पूरी जानकारी

क्राइम अलर्टकपिल शर्मा के कनाडा वाले कैफे में फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई

क्राइम अलर्टकपिल शर्मा के कनाडा स्थित रेस्तरां पर गोलीबारी, गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों का करीबी सहयोगी बंधु मान सिंह अरेस्ट, कारतूस सहित चीनी पिस्तौल बरामद

बॉलीवुड चुस्कीकपिल शर्मा के कैफे पर क्यों हुआ हमला? बिश्नोई गैंग ने किया खुलासा, जारी किया ऑडियो

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब