लाइव न्यूज़ :

खुशखबरी! कपिल शर्मा दोबारा बनेंगे पिता, शो बंद होने की खुद बताई असल वजह

By भाषा | Updated: January 28, 2021 20:22 IST

कपिल शर्मा साल 2018 में गिन्नी चत्रथ के साथ शादी के बंधन में बंधे और 2019 में उनकी बेटी अनायरा का जन्म हुआ था...

Open in App

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने बृहस्पतिवार को अपने ‘द कपिल शर्मा शो’ के कुछ समय तक बंद किए जाने की खबरों की पुष्टि की। शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी चत्रथ दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं और शर्मा अब अपने परिवार को समय देना चाहते हैं।

कॉमेडी शो ‘‘द कपिल शर्मा शो’’ का दूसरा सीजन सोनी टीवी पर प्रसारित होता है और सलमान खान इसके निर्माताओं में शामिल हैं।

ऐसी खबरें थीं कि शो कुछ समय के लिए बंद हो जाएगा और रचनात्मक बदलावों के साथ वापसी करेगा। ट्विटर पर जब एक फैन ने कॉमेडियन से पूछा कि शो बंद क्यों हो रहा है तो शर्मा ने जवाब दिया “क्योंकि मुझे अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने के लिए अपनी पत्नी के साथ घर पर रहने की जरुरत है।”

जब एक अन्य फैन ने शो के बारे में इसी तरह का सवाल पूछा तो 39 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि यह शो केवल 'छोटा ब्रेक' ले रहा है।

टॅग्स :कपिल शर्माद कपिल शर्मा शो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीद ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 4, ओटीटी, रिलीज डेट और पूरी जानकारी

क्राइम अलर्टकपिल शर्मा के कनाडा वाले कैफे में फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई

क्राइम अलर्टकपिल शर्मा के कनाडा स्थित रेस्तरां पर गोलीबारी, गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों का करीबी सहयोगी बंधु मान सिंह अरेस्ट, कारतूस सहित चीनी पिस्तौल बरामद

बॉलीवुड चुस्कीकपिल शर्मा के कैफे पर क्यों हुआ हमला? बिश्नोई गैंग ने किया खुलासा, जारी किया ऑडियो

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब