लाइव न्यूज़ :

श्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 3, 2026 16:15 IST

चार मई को मतगणना समाप्त होने के बाद भी राज्य में केंद्रीय बलों की 500 कंपनियों की तैनाती जारी रहेगी।

Open in App
ठळक मुद्देबंगाल में विधानसभा चुनाव दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को होंगे। के. सेल्वापेरुन्थगई को श्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार बनाया गया है।तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी के प्रमुख के. सेल्वापेरुंथगई को मैदान में उतारा है।

नई दिल्लीः कांग्रेस ने शुक्रवार को तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए 27 उम्मीदवार घोषित किए। पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के. सेल्वापेरुन्थगई को श्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार बनाया गया है। कांग्रेस और DMK मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। उत्तरी और मध्य क्षेत्रों से पार्टी ने पोन्नेरी (एससी) से दुरई चंद्रशेखर, वेलाचेरी से जेएमएच आसन मौलाना और श्रीपेरंबुदूर (एससी) से तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी के प्रमुख के. सेल्वापेरुंथगई को मैदान में उतारा है।

मुनिराथिनम शोलिंगुर से, आर. कुप्पू सामी उथंगराई (एससी) से और डॉ. ए. चेला कुमार कृष्णागिरी से चुनाव लड़ेंगे। जीकेएम तमिल कुमारन को पेन्नाग्राम से टिकट दिया है, जबकि एस.के. अर्थनारी अत्तूर (एससी) से चुनाव लड़ेंगे। गोपीनाथ पलानियप्पन को इरोड (पूर्व), बी.रामचंद्रन को उधगमंडलम से और के.पी. को मैदान में उतारा गया है।

कवुंडमपलयम से सूर्य प्रकाश को मौका मिला। पश्चिमी और मध्य बेल्ट में वी. श्रीनिधि नायडू सिंगनल्लूर से, एम. विचू लेनिन प्रसाद थुरैयुर (एससी) से और ए.एस. कुड्डालोर से चन्द्रशेखरन को मिला। जमाल यूनुस मोहम्मद को मयिलादुथुराई से नामित किया गया है, जबकि टी. राम चंधिरन अरनथांगी से और एस. मंगुडी कराईकुडी से चुनाव लड़ेंगे।

टी. सरवण कुमार को उसिलामपट्टी से, गणेशन अशोकन को शिवकाशी से और राम करुमानिकम को तिरुवदाना से मैदान में उतारा गया है। दक्षिणी जिलों में, एस. ऊर्वशी अमृतराज श्रीवैकुंटम से, संगाई गणेशन शंकरनकोविल (एससी) से और वी.पी. अंबासमुद्रम से दुरई. रूबी मनोहरन को नंगुनेरी के लिए, डॉ. थारगई कथबर्ट को कोलाचेल के लिए और टीटी प्रवीण को विलावनकोड के लिए नामित किया है।

पश्चिम बंगाल में चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था की चिंताओं के बीच निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को फैसला किया कि चार मई को मतगणना समाप्त होने के बाद भी राज्य में केंद्रीय बलों की 500 कंपनियों की तैनाती जारी रहेगी। राज्य में विधानसभा चुनाव दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को होंगे। 

कांग्रेस ने अपने दो वरिष्ठ नेताओं आनंद शर्मा और कमलनाथ के बयानों को लेकर शुक्रवार को कहा कि यह इस बात का प्रमाण है कि वह देश की एकमात्र लोकतांत्रिक पार्टी है। आनंद शर्मा ने पश्चिम एशिया संकट से निपटने के सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए बृहस्पतिवार को कहा था कि संभावित खतरों से बचते हुए भारत ने परिपक्व तथा कुशल कूटनीतिक तरीके से स्थिति को संभाला है।

टॅग्स :तमिलनाडु विधानसभा चुनावकांग्रेसBJPराहुल गांधीमल्लिकार्जुन खड़गेएमके स्टालिनMK Stalin
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला