लाइव न्यूज़ :

'बिग बॉस' फेम अर्शी खान ने कांग्रेस को कहा अलविदा, पार्टी छोड़ने का ये है कारण

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 27, 2019 16:32 IST

कांग्रेस से इस्तीफा देते हुए अर्शी खान ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि इंटरटेनमेंट में काम अधिक होने के कारण वह राजनीति में समय नहीं दे पा रही हैं।

Open in App

बिग बॉस 11 फेम अर्शी खान हमेशा अपने बयानों के कारण सुर्खियों में रहती हैं। कुछ समय पहले अर्शी ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा था, लेकिन अब अर्शी ने राजनीति से दूरी बना ली है। कांग्रेस का दामन थामने वाली अर्शी ने अब पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

कांग्रेस से इस्तीफा देते हुए अर्शी ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया है।  उन्होंने लिखा कि इंटरटेनमेंट में काम अधिक होने के कारण वह राजनीति में समय नहीं दे पा रही हैं। ऐसे में मैं कांग्रेस से इस्तीफा दे रही हूं। पार्टी का मुझ पर विश्वास करने और समाज की देखभाल करने का मौका देने के लिए धन्यवाद।

 

अर्शी ने लिखा कि एक जिम्मेदार भारतीय नागरिक की तरह हमेशा इन बातों का समर्थन करती रहूंगी। फिल्मों, वेब सीरीज और म्यूजिक वीडियो प्रोडक्शन से की गई कमिटमेंट्स के अलावा मेरे इस्तीफा देने का और कोई कारण नहीं है।

 मैं एक्ट्रेस के रूप में अपनी पहचान बनाने का इंतजार कर रही हूं। प्यार और स्पोर्ट के लिए धन्यवाद।अर्शी खान लोकसभा चुनाव से पहले फरवरी में कांग्रेस में शामिल हुई थीं। अर्शी को मुंबई प्रदेश माइनॉरिटी वेलफेयर कमेटी का उपाध्यक्ष भी बनाया गया था।

बिग बॉस 11 में अपने ड्रामों के  कारण के अर्शी खान जमकर सुर्खियों में आई थीं। शाहिद अफरीदी के साथ अफेयर को लेकर भी वह सुर्खियों में आई थीं। हाल ही में अर्शी ने पीएम मोदी की तारीफ की थी। 

टॅग्स :बिग बॉस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीबिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में धर्मेंद्र को याद कर रो पड़े सलमान खान

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट

टीवी तड़काBigg Boss 19 Grand Finale: सनी लियोन, पावरस्टार पवन सिंह से लेकर कार्तिक-अनन्या तक, बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले की बढ़ाएंगे शोभा