लाइव न्यूज़ :

प्रोड्यूसर से लेकर मास्टरमाइंड तक कुछ ऐसे हैं विकास, पढें Bigg Boss फाइनल तक का सफर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 13, 2018 13:38 IST

विकास गुप्‍ता को 'बिग बॉस' के घर का 'डार्क हॉर्स' कहना गलत नहीं होगा। टीवी के पीछे का चेहरा विकास आज बिग बॉस के बाद कई लोगों के दिलों पर छा गए हैं।

Open in App

बिग बॉस 11 का ये सीजन खत्म होने को है। हर साल की तरह इस सीजन में भी कई बेहतरीन प्रतियोगी दर्शकों से रूबरू हुए लेकिन इन सबमें अलग एक प्रतियोगी जो हमेशा पर्दे के पीछा रहा, इस सीजन में फैंस के सामने आया और उनके दिलों में घर कर गया । हम बात कर रहे हैं बिग बॉस के फाइनलिस्ट विकास गुप्ता की। उन्हें फैंस ने लड़ते, रोते , जीतने के लिए जूझते देखा है, यही कारण है कि आज वह फाइन तक पहुंचे हैं। बिग बॉस में आने से पहले विकास एक प्रोड्यूसर के तौर पर अपनी पहचान बना चुके हैं। विकास गुप्‍ता को 'बिग बॉस' के घर का 'डार्क हॉर्स' कहना गलत नहीं होगा। टीवी के पीछे का चेहरा विकास आज बिग बॉस के बाद कई लोगों के दिलों पर छा गए हैं। शो में कंट्रोवर्सी के साथ ही एंट्री लेने वाले विकास अब घर में 'मास्‍टरमाइंड' का खिताब पा चुके हैं।

पिता नहीं है विकास के 

बिग बॉस में अपनी दमपर अकेले लड़ने वाले विकास की मां को शो में दो देखा जा चुका है। विकास अपनी मां के बेहद लाड़ले बेटे हैं। विकास के 2 भाई और एक बहन भी है। वहीं, शो के दौरान जब सबको अपने बारे में खुलासा करना था तब उन्होंने अपने पिता के बारे में भी बताया था, विकास के पिता उनके साथ नहीं रहते वो कहां ये भी उनका परिवार नहीं जानता है।

प्रत्यूषा बनर्जी के करीबी दोस्तों में से एक हैं विकास

दिवंगत टीवी एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी और विकास गुप्ता काफी क्लोज फ्रेंड्स रहे हैं। जहां प्रत्यूषा ‘बिग बॉस’ सीजन 7 की कंटेस्टेंट रही हैं, तो वहीं वो इस साल शो फाइनलिल्ट बने हैं। ये बहुत की कम लोगों को पता है कि विकास प्रत्यूषा के करीब दोस्त थे।

अफेयर को लेकर बटोरीसे लेकर शिल्पा तक विकास की  कंट्रोवर्सी

विकास गुप्ता टीवी एक्टर पार्थ साम्थान के साथ रिलेशन में रह चुके हैं और इस बात को खुद एकता कपूर ने कंफर्म किया था। ब्रेकअप के बाद दोनों ने एक-दूसरे पर केस कर दिया था। विकास और शिल्पा के बीच का तनाव तब सामने आया था जब एंटीवी के शो भाबी जी घर पर हैं शुरू हुआ था। जब शो के हेड होने के नाते विकास ने शिल्पा को नाकारत्मकता फैलाने जैसे आरोपों के चलते शो से बाहर निकाल दिया था। इन दोनों के बीच इसको लेकर बहुत कंट्रोवर्सी उस दौरान हुई थी।

बिग बॉस में विकास का सफर

बिग बॉस के घर में विकास के सफर पर शिल्‍पा शिंदे का नाम लिए बिना बात नहीं की जा सकती। शो की शुरुआत के 4 हफ्तों में शिल्‍पा शिंदे ने विकास के लिए काफी मुसीबतें खड़ी की थीं। शिल्‍पा से परेशान हुए विकास ने घर से भागने की भी कोशिश की, लेकिन फिर इन दोनों के बीच अचानक दोस्‍ती हो गई और यह दोस्‍ती भी पूरे घर के लिए कम मुसीबत नहीं बनी थी।विकास इस घर में टास्क करने के अपने खास अंदाज की वजह से मास्टरमाइंड कहलाने लगे। वाइल्ड कार्ट एंट्री करने वालीं ढिंचैक पूजा के खिलाफ टीम बनाने और एप्पी फिज़ लॉन्ज टास्क में अपनी स्ट्रैटिजी बनाकर बता दिया कि विकास वाकई में मास्टरमाइंड हैं।  घर में विकास और हितेन की नजदीकियां सबसे ज्‍यादा रहीं। विकास, हितेन को बड़ा भाई कहते नजर आए। अगर दोस्ती की बात की जाए तो विकास और अर्शी की दोस्ती भी देखने को मिली। विकास अपनी सूझबूझ के दम पर आज बिग बॉस के फाइनल तक पहुंचे हैं।

विकास का करियर 

ने प्रोड्यूसर का काम बालाजी टेलीफिल्म्स की हेड एकता कपूर से सीखा, इसके बाद इस प्रोडक्शन हाउस के साथ काम भी किया। एकता के लिए वह राखी ब्रदर हैं। विकास का अपना प्रोडक्शन हाउस भी है, जिसका नाम 'अ लॉस्ट ब्वॉय प्रोडक्शन' है। इसके अंतर्गत बहुत से शोज तैयार किये गये । विकास के प्रोडक्शन में गुमराह, द सीरियल और ये है आशिकी जैसे पॉपुलर रिएलिटी शो प्रोड्यूस किये गये। उन्होंने स्क्रीनराइटर के रूप में 'मुझे मेरी फैमिली से बचाओ', 'गोल्डन एरा विद अनु कपूर' और 'देसी बीट्स' जैसे शोज में काम किया है।

टॅग्स :बिग बॉस 11विकास गुप्ताबिग बॉस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीबिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में धर्मेंद्र को याद कर रो पड़े सलमान खान

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट

टीवी तड़काBigg Boss 19 Grand Finale: सनी लियोन, पावरस्टार पवन सिंह से लेकर कार्तिक-अनन्या तक, बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले की बढ़ाएंगे शोभा