लाइव न्यूज़ :

'बिग बॉस 13' में इन दो एक्ट्रेस में कोई एक लगा सकती हैं होस्टिंग का सलमान खान के साथ तड़का, जानिए कौन हैं ये

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 31, 2019 14:14 IST

खुद सलमान खान बिग बॉस 13 शो में कुछ नयापन लाना चाहते हैं। इसलिए इस बार शो में एक फीमेल एंकर का तड़का भी फैंस को देखने को मिलने वाला है।

Open in App

बिग बॉस 13 की तैयारियां इन दिनों जोर शोर चल रही हैं। हर रोज शो से जुड़ी खबरें सामने आ जाती है। इस बार भी इस शो को सलमान खान ही होस्ट करेंगे। शो को हर तरह से नए फ्लेवर के साथ पेश किए जाने की कोशिश भी जा रही है। खबरों की मानें तो सलमान के साथ इस बार शो को एक फीमेड एंकर भी होगी।

डीएनए की खबर के अनुसार खुद सलमान खान बिग बॉस 13 शो में कुछ नयापन लाना चाहते हैं। इसलिए इस बार शो में एक फीमेल एंकर का तड़का भी फैंस को देखने को मिलने वाला है।इतना तो साफ है कि फीमेल एंकर से शो में कुछ नयापन इस बार पैंस को देखने को मिलने वाला है।  शो में उनके साथ बॉलीवुड की एक फेमस एक्ट्रेस स्क्रीन शेयर कर सकती है।

सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस को लेकर कहा जा रहा है कि इस बार एकसाथ दो होस्ट हो सकते हैं। दूसरी होस्ट के तौर पर कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट का नाम आगे आ रहा है। हालांकि दोनों के नाम पर अभी बात चल रही है लेकिन किसी को फाइनल नहीं किया गया है।

 सूत्रों की मानें तो सलमान खान ने खुद मेकर्स को ये आइडिया दिया है कि इसबार एक फीमेल होस्ट भी लानी चाहिए। ताकि शो में फ्रेशनेस आ सके। हालांकि मेकर्स को तरफ से अभी तक इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। 

ये स्टार्स लगा सकते हैं तड़का

इस बीच कंटेस्टेंट के नाम भी आने शुरू हो गए हैं. इस कड़ी में सबसे पहले दो टीवी एक्ट्रेसेज के नाम सामने आ रहे हैं। इनमें एक नाम अंकिता लोखंडे का और दूसरा देवोलीना भट्टाचार्जी का है। खबरों के अनुसार, 'बिग बॉस' के मेकर्स ने अगले सीजन को हिट करने के लिए टीवी की इन दो एक्ट्रेसेज को एप्रोच किया है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि शो के पिछले सीजन में टीवी की लोकप्रिय बहुओं में से एक सिमर का किरदार निभाने वालीं दीपिका कक्कड़ नजर आई थीं।

उन्हें इस शो में काफी पसंद किया गया था और उन्होंने इसे जीता भी था। इससे पहले शिल्पा शिंदे, जूही परमार, गौहर खान, उर्वशी ढोलकिया, श्वेता तिवारी जैसी फेमस टीवी एक्ट्रेसेज इस शो को जीत चुकी हैं, इसके मद्देनजर मेकर्स ने अंकिता लोखंडे और देवोलीना भट्टाचार्य से शो के लिए संपर्क किया है।

'पवित्र रिश्ता' फेम अंकिता लोखंडे ने इसी साल 'मणिकर्णिका' से बॉलीवुड डेब्यू किया है। इन दिनों वह बिजनेसमैन विक्की जैन के साथ रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। दूसरी ओर, देवोलीना भट्टाचार्जी को 'साथ निभाना साथिया' में गोपी बबहू की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है।

टॅग्स :बिग बॉस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीबिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में धर्मेंद्र को याद कर रो पड़े सलमान खान

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट

टीवी तड़काBigg Boss 19 Grand Finale: सनी लियोन, पावरस्टार पवन सिंह से लेकर कार्तिक-अनन्या तक, बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले की बढ़ाएंगे शोभा