लाइव न्यूज़ :

'बिग बॉस 12' में ये सितारे लगा सकते हैं तड़का, जानें क्या है पूरी लिस्ट

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 6, 2018 17:11 IST

 12 सितंबर से ऑन एयर होने वाले बिग बॉस को इस बार कई तरह के फ्लेवर्स के साथ पेश किया गया है। दरअसल इस बार के 12वें सीजन में इस बार कंटेस्टेंट जोड़ियों में दिखने वाली हैं।

Open in App

बिग बॉस अपने 11 सीजन्स की सफलता के बाद 12 संस्करण को पेश करने को तैयार है। फैंस को शो के 12 सीजन का जमकर इंतजार भी है। पिछले दो सीजन परसेलिब्रिटीज के साथ आम लोगों को भी मौका दिया गया लेकिन इस बार शो के मेकर्स ने कॉन्सेप्ट में बदलाव किया है।  12 सितंबर से ऑन एयर होने वाले बिग बॉस को इस बार कई तरह के फ्लेवर्स के साथ पेश किया गया है। दरअसल इस बार के 12वें सीजन में इस बार कंटेस्टेंट जोड़ियों में दिखने वाली हैं। हर बार की तरह से इस बार भी सलमान खान ही शो को होस्ट करते नजर आने वाले हैं।  ऐसे में शो के शुरू होने से पहले हम आपको बताते हैं कि इस बार शो में कौन-कौन तड़का लगाने वाला है।

एस. श्रीसंत 

इस बार जिस एक नाम पर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है वह है भारतीय क्रिकेट में केरल एक्सप्रेस के नाम से मशहूर इस क्रिकेटर का नाम एस. श्रीसंत है। साल 2013 में आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग कांड में नाम आने के बाद उन पर बीसीसीआई ने बैन लगा दिया था। ऐसे में देखना होगा कि शो में वह पत्नी के साथ आते हैं फिर नहीं।

प्रिया प्रकाश वारियर और रोशन अब्दुल

अपनी आंखों की मदमस्ती से रातो रात फैंस को दीवाना करने वाली प्रिया प्रकाश वारियर और उनके को-एक्टर रोशन अब्दुल भी इस बार शो में आ सकते हैं। खबरों में है कि इन दोनों को मेकर्स शो में बुलाना चाहते हैं इसके लिए उन्हें अप्रोच भी किया गया है।

मिलिंद सोमन और अंकिता कंवर

25 साल छोटी गर्लफ्रेंड से शादी के बाद चर्चा में आए मिलिंद सोमन और अंकिता कंवर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। खबर के अनुसार बिग बॉस 12 के लिए इस कपल को भी अप्रोच किया गया है। खबरों के मुताबिक, मिलिंद इस शो में हिस्सा लेने के लिए भारी भरकम रकम मांगी है।

रित्विक धनजानी और आशा नेगी

छोटे पर्दे पर सफलता पाने वाले रित्विक धनजानी और आशा नेगी भी प्रतियोगियों को शॉर्ट लिस्ट में शामिल किए जाने पर चर्चा है। इससे पहले रित्विक और आशा नज बलिये में भी नजर आ चुके हैं।

माहिका शर्मा और डेनी डी

बॉलीवुड में काम के लिए माहिका शर्मा स्ट्रगल कर रही हैं। वह सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड अदाओं के लिए जानी जाती हैं। अब माहिका शर्मा अपने पार्टनर के साथ बिग बॉस में हिस्सा लेने वाली हैं। डेनी डी ने बताया कि शो के मेकर्स ने उन्हें अप्रोच किया है।

दीपिका सिंह और रोहित राज गोयल

छोटे पर्दे  के शो दिया और बाती हम में संध्या बींदणी का किरदार निभाने वालीं दीपिका सिंह और उनके पति रोहित राज गोयल शो में आ सकते हैं। दोनों के आने के जमकर चर्चा हो रही है।

निकिता गोखले और इम्तियाज अली

2015 में मिस इंडिया बिकिनी का खिताब हासिल करने वालीं निकिता गोखले भी इस बार शो में आ सकती है। निकिता शो में ब्वॉयफ्रेंड इम्तियाज अली के साथ आ सकती हैं। निकिता का प्लेब्वॉय मैगजीन के लिए कराया गया न्यूड फोटोशूट काफी पॉपुलर हुआ था। 

सिद्धार्थ सागर और शुभी जोशी

कॉमेडियन और एक्टर सिद्धार्थ सागर बीते कई दिनों से पर्दे से गायब हैं। सिद्धार्थ और उनकी गर्लफ्रेंड शुभी जोशी को भी 12वें सीजन के लिए अप्रोच किया गया है। सिद्धार्थ ने खुद कहा कि हां हम दोनों को अप्रोच किया है लेकिन अभी इस बारे में ज्यादा बात नहीं कर सकते।

भारती सिंह और हर्ष

अपनी कॉमेडी के पंच से फैंस को दीवाना करने वाली  कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष भी इस बार शो का हिस्सा होने वाले हैं। शो में हिस्सा लेने वाली पहली जोड़ी के तौर पर सामने आया था।

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम

 सीरियल ‘ससुराल सिमर का’ से फेमस हुई एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ को भी शो में लाने की बात की जा रही है। दीपिका शो में अपने पति शोएब इब्राहिम के साथ आ सकती हैं। 

दिव्या अग्रवाल 

 बिग बॉस 11 की कंटेस्टेंट प्रियांक शर्मा की एक्स दिव्या अग्रवाल भी इस बार शो में नज़र आने वाली है। वहीं खबरों में आ रहा है कि दिव्या का आना लगभग तय हो चुका है।  दिव्या अपने कथित ब्वॉयफ्रेंड के साथ नजर आने वाली हैं।

कृतिका सेंगर और निकितन धीर

कसम सीरियर में आने वाली कृतिका सेंगर भी अपने पति के साथ बिग बॉस 12 में आ सकती हैं। कृतिका अपने पति निकितन धीर के साथ शो में धमाल मचा सकती हैं। 

 रिया सेन 

चर्चा में नामों की लिस्ट में जो एक नाम बेहद चौंकाने वाला हैं वह है बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया सेन का है। कहा जा रहा है कि रिया भी बिग बॉस सीजन 12 में नजर आएंगी। 

टॅग्स :बिग बॉसबिग बॉस 12
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीबिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में धर्मेंद्र को याद कर रो पड़े सलमान खान

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट

टीवी तड़काBigg Boss 19 Grand Finale: सनी लियोन, पावरस्टार पवन सिंह से लेकर कार्तिक-अनन्या तक, बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले की बढ़ाएंगे शोभा