लाइव न्यूज़ :

अनुराग बासु का ये मजाक अगर पड़ जाता भारी तो शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा का हो जाता तलाक!

By मेघना वर्मा | Updated: March 17, 2019 13:45 IST

सुपर डांसर 3 के सेट पर शिल्पा शेट्टी, अनुराग और गीता कपूर जब शूट कर रहे थे तो फ्री टाइम में अनुराग ने मौका देखते ही शिल्पा शेट्टी की फोन चुरा लिया।

Open in App

कुछ दिनों पहले रिपोर्ट आ रही थी कि शिल्पा शेट्टी कुंद्रा का ही जल्द ही उनके पति राज कुंद्रा से तलाक होने जा रहा है मगर ये खबर पूरी तरह गलत साबित हुई है। दरअसल बात ये है कि शिल्पा शेट्टी सुपर डांसर 3 के सेट पर एक प्रैंक का शिकार हो गई। जो किसी और ने नहीं बल्कि उन्हीं के को-जज अनुराग बासु ने उनके साथ कर डाला। 

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक खबर है कि सुपर डांसर 3 के सेट पर शिल्पा शेट्टी, अनुराग और गीता कपूर जब शूट कर रहे थे तो फ्री टाइम में अनुराग ने मौका देखते ही शिल्पा शेट्टी की फोन चुरा लिया। उसी फोन से चुपके से उन्होंने शिल्पा की मां को एक मैसेज कर दिया था। अनुराग ने शिल्पा के फोन से मैसेज करके लिखा, 'मेरा और राज का झगड़ा हो गया है, झगड़ा इतना बढ़ गया है कि अब मैं राज से तलाक चाहती हूं।' वहीं शिल्पा को इस बात का कोई अंदाजा भी नहीं था। 

वहीं शिल्पा को इस बारे में तब पता चला जब उनकी को-जज गीता कपूर ने उन्हें इस बारे में बताया। गीता ने शिल्पा को बताया कि दादा याना अनुराग ने उनके फोन से पहले ही उनकी मां को मैसेज कर दिया है कि वो राज कुंद्रा से तलाक चाहती हैं। उसी वक्त शिल्पा ने अनुराग से अपना फोन ले लिया। उसके बाद फौरन अपनी मां को फोन करके बताया कि ये सब सिर्फ एक मजाक था। 

शिल्पा ने मां से कहा, 'मां परेशान होने की बात नहीं है सबकुछ सही है, दादा ने मैसेज भेजा था मेरे फोन से, आगे से मेरे ऐसे किसी भी बकवास मैसेज का बिलीव मत करना कि मैं प्रैग्नेंन्ट हो गई हूं और सेप्रेट होना चाहती हूं या कुछ भी। ' बता दें इस मौके पर वहां फराह खान भी गेस्ट के तौर पर मौजूद थीं।

टॅग्स :शिल्पा शेट्टी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीशिल्पा शेट्टी ने ₹60 करोड़ के 'धोखाधड़ी मामले' पर तोड़ी चुप्पी, कहा- महिला की गरिमा को 'कुचला गया'

बॉलीवुड चुस्की20-24 परिसरों पर छापेमारी, शिल्पा शेट्टी से जुड़ी कंपनी पर शिकंजा, जानिए कहानी

भारतVIDEO: बाबा बागेश्वर ने की शिल्पा शेट्टी की तारीफ, कहा 'योग रखे निरोग', देखें वायरल वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीशिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा 60 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में नई अपडेट

बॉलीवुड चुस्कीबॉम्बे हाईकोर्ट: पहले 60 करोड़ रु जमा कराएं, फिर विचार करेंगे, शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा...

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब