लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत की मौत और अंकिता संग अपने रिलेशनशिप को लेकर विक्की जैन ने कही ये बात...

By अनिल शर्मा | Updated: March 1, 2022 10:12 IST

14 जून, 2020 को सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद अंकिता लोखंडे उनके परिवार से मिलने गईं और उस वक्त उनके साथ खड़ी रहीं। अंकिता ने कहा कि "मैं अपना अतीत भूल गई थी। लेकिन उस पल में उस चीज को मेरी जरूरत थी और मैं विक्की को यह नहीं बता पा रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देस्टार प्लस के नए शो 'स्मार्ट जोड़ी' पर अंकिता और पति विक्की जैन ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर बातें कींविक्की जैन ने कहा कि मुझे अंकिता पर गर्व है कि उसने बहुत साहसपूर्वक इसे संभाला अंकिता ने शो पर कहा कि "मैं अपना अतीत भूल गई थी। लेकिन उस पल में उस चीज को मेरी जरूरत थी

मुंबईः हाल ही में एक टीवी शो में अभिनेता अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन ने 2020 में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु के बाद उनके सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में बात की। स्टार प्लस के नए शो 'स्मार्ट जोड़ी' के दूसरे एपिसोड में विक्की और अंकिता ने अपने रिश्ते के उतार-चढ़ाव के बारे में खुलकर बातें की, खासकर सुशांत की अचानक मौत से पैदा हुई उथल-पुथल के बारे में। अंकिता ने सुशांत के साथ पवित्र रिश्ता में अभिनय किया और 2010-16 से उनके साथ रिश्ते में थी।

स्मार्ट जोड़ी एक नया रियलिटी शो है जिसमें सेलिब्रिटी जोड़े शामिल हैं जो अन्य जोड़ों को पछाड़ने के लिए एक साथ कार्य करेंगे। यह इस सप्ताह के अंत में स्टार प्लस पर प्रसारित होना शुरू हुआ। इसके दूसरे एपिसोड में अंकिता और विक्की ने अपनी पहली उपस्थिति दर्ज की और अपने रिश्ते के कठिन दौर के बारे में बात की।

14 जून, 2020 को सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद अंकिता उनके परिवार से मिलने गईं और उनके बारे में बात करने के लिए मीडिया के सामने भी आईं। अंकिता ने शो पर कहा कि "मैं अपना अतीत भूल गई थी। लेकिन उस पल में उस चीज को मेरी जरूरत थी और मैं विक्की को यह नहीं बता पा रही थी। लेकिन उसने मुझे बिना कुछ कहे ही समझ लिया।"

विक्की जैन ने कहा कि यह उनके रिश्ते के लिए एक कठिन परीक्षा थी। उन्होंने कहा, "एक रिश्ते के लिए अचानक जो हुआ उससे ज्यादा कठिन परीक्षा नहीं हो सकती। एक ऐसा मोड़ आया जिसने न केवल हमें बल्कि पूरे देश को झकझोर दिया। कोई भी ऐसी चीज के लिए तैयार नहीं हो सकता।"

 सुशांत के मौत के बाद अंकिता उनके परिवार के साथ खड़ी रहीं। हालांकि जैन संग उनके रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें भी हुईं। जैन को इसके लिए ट्रोल भी किया गया। इसका जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि "कई लोगों की चीजों के बारे में गलत धारणाएं थीं। मैं यह सब समझ नहीं पा रहा था। मुझे अंकिता पर गर्व है कि उसने बहुत साहसपूर्वक इसे संभाला। उसके पास जो भी कर्तव्य और जिम्मेदारियां थीं, उसे पूरा किया। वह जहां भी थी। जरूरत थी, उसने अपने लिए और उस रिश्ते के लिए अपनी बात कही। उस ईमानदारी के लिए, मैंने हमेशा उसका समर्थन किया।"

टॅग्स :अंकिता लोखण्डेसुशांत सिंह राजपूतटेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट