लाइव न्यूज़ :

रिलीज हुआ अ सूटेबल बॉय सीरीज का ट्रेलर, ईशान खट्टर ने 24 साल बड़ी तब्बू को किया किस

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 11, 2020 18:07 IST

ईशान खट्टर (Ishaan Khatter) और तब्बू (Tabu) की टीवी सीरीज अ सूटेबल बॉय (A Suitable Boy) का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में ईशान तब्बू को किस करते हुए नजर आ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देईशान खट्टर और तब्बू स्टारर टीवी सीरीज अ सूटेबल बॉय का ट्रेलर रिलीज हो गया हैसोशल मीडिया पर इस ट्रेलर के काफी चर्चे हो रहे हैं

ईशान खट्टर (Ishaan Khatter) और तब्बू (Tabu) स्टारर टीवी सीरीज अ सूटेबल बॉय का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। विक्रम सेठ की फेमस किताब अ सूटेबल बॉय की कहानी पर आधारित इस सीरीज को मीरा नायर ने डायरेक्ट किया है। वहीं, सोशल मीडिया पर इस ट्रेलर के काफी चर्चे हो रहे हैं। दरअसल, ट्रेलर में ईशान अपने से उम्र में 24 साल बड़ी तब्बू को किस करते हुए नजर आ रहे हैं। 

ये कहानी साल 1951 के भारत की है। छह हिस्सों में बंटी ये कहानी लता मेहरा और मान कपूर के परिवार के बारे में बताती है। इस सीरीज में रूपा मेहरा अपनी बेटी लता के लिए लड़का ढूंढती है, ताकि उसकी शादी करवा सके। मगर लता को कॉलेज के एक लड़के कबीर से प्यार होता है। वहीं, लता की बहन सविता के देवर मान कपूर पूरे शहर भर में सुर्खियां बटोरता है। यहां बता दें कि मान और कोई नहीं ईशान हैं जोकि एक अड़ियल लड़के के किरदार में नजर आ रहे हैं।

मान का अफेयर सईदा बाई से चल रहा है। सईदा बाई की भूमिका में तब्बू दिखाई दे रही हैं। सईदा शहर की मशहूर गायिका है, जो महफिलों में गाती हैं। ट्रेलर में तब्बू और इशान को साथ देखा जा रहा है। यही नहीं, हर जगह दोनों की केमिस्ट्री की काफी तारीफ हो रही है। जहां लता का किरदार तान्या मनिक्ताला निभा रही हैं तो वहीं कबीर के रोल में दानेश रिजवी हैं। अ सूटेबल बॉय (A Suitable Boy) में दोनों की भूमिका फैंस को काफी पसंद आ रही है।

टॅग्स :तब्बूईशान खट्टर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय खन्ना छोड़ी 'दृश्यम 3', मेकर्स द्वारा ₹21 करोड़ की फीस और विग पहनने की मांग को नहीं मानने पर अभिनेता ने उठाया कदम

बॉलीवुड चुस्की2 अक्टूबर को लौटेगा विजय सलगांवकर, अजय देवगन ने किया 'दृश्यम 3' का ऐलान

बॉलीवुड चुस्कीCrew के सेट पर करीना-तब्बू ऐसे करती थीं जूनियर कृति सेनन से बर्ताव, एक्ट्रेस ने खुद खोला राज

बॉलीवुड चुस्कीCrew Song Choli Ke Peeche: माधुरी दीक्षित के गाने पर करीना कपूर को डांस करना पड़ा भारी, सॉन्ग रीमिक्स से भड़गे फैन्स; किया जमकर ट्रोल

बॉलीवुड चुस्कीCrew Trailer: फिल्म क्रू का ट्रेलर हुआ रिलीज, करीना, तब्बू और कृति सैनन एक साथ..

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काMTV Splitsvilla 16 Winner: कुशल तंवर और कायरा अनु बने विजेता, ₹20 लाख की इनामी राशि के साथ ट्रॉफी उठाई

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो