लाइव न्यूज़ :

देखिए यूट्यूब का पहला वीडियो, आज ही के दिन हुआ था अपलोड, 15 साल हुए पूरे, 9 करोड़ से अधिक लोगों ने देखा

By रजनीश | Updated: April 24, 2020 18:31 IST

यूट्यूब की शुरुआत चैड हर्ले, स्टीव चेन और जावेद करीम ने की थी। बाद में नवंबर, 2006 में गूगल ने 1.65 बिलियन अमेरिका डॉलर में इसे खरीद लिया।

Open in App
ठळक मुद्देयूट्यूब पर पहला वीडियो 24 अप्रैल 2005 को अपलोड किया गया था।ये वीडियो यूट्यूब के ही को-फाउडंर ने अपलोड किया था जो एक चिड़ियाघर का था।

यूट्यूब के बारे में तो अधिकतर लोगों ने सुना होगा। यह एक वीडियो प्लेटफॉर्म है। इस यूट्यूब ने कई यूट्यूब स्टार बना दिए। उनमें कई लोगों ने यूट्यूब से फेमस होकर अलग मुकाम हासिल किया। जिन लोगों को किसी भी प्लेटफॉर्म या मंच पर अपना हुनर दिखाने का मौका ही नहीं मिलता था उन लोगों ने यूट्यूब की मदद से खुद को साबित किया और बड़े-बड़े मचों तक पहुंचे। ऐसे में यू-ट्यूब के लिए आज का दिन एक मायने में बहुत खास है... 

दरअसल यूट्यूब (YouTube) आज 24 अप्रैल 2020 को पूरे 15 साल का हो गया। दिन तो आज का ही था यानी 24 अप्रैल लेकिन साल 2005 था जब यूट्यूब पर पहला विडियो अपलोड किया गया था। यू ट्यूब पर पहला विडियो यू-ट्यूब के ही को-फाउंडर जावेद करीम ने अपलोड किया था। 

यूट्यूब के इस पहले वीडियो में जावेद सैन डियागो, कैलिफोर्निया के एक ज़ू में दिखाई दे रहे हैं। यह विडियो क्लिप 18 सेकंड का है। विडियो को जावेद के ही दोस्त याकोव लापित्स्की ने रिकॉर्ड किया था। इस वीडियो को 'मी एट द जू' (Me at the Zoo) नाम से अपलोड किया गया था।

'मी एट द ज़ू' नाम के इस विडियो को 9 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है। इस विडियो में जावेद चिड़ियाघर में हाथियों के सामने खड़े होकर उनके बारे में बात कर रहे हैं। विडियो में जावेद कहते हैं कि इस जानवर के बारे में सबसे दिलचस्प है कि इसकी सूंड बहुत, बहुत, बहुत लंबी होती है।

यूट्यूब की शुरुआत चैड हर्ले, स्टीव चेन और जावेद करीम ने की थी। बाद में नवंबर, 2006 में गूगल ने 1.65 बिलियन अमेरिका डॉलर में इसे खरीद लिया। फिलहाल यूट्यूब का इस्तेमाल 88 देशों और 76 भाषाओं में किया जा सकता है।

टॅग्स :यू ट्यूब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकुवैत में रह रही मां को बेटी का आखिरी मैसेज, बोली- 'मम्मी आई लव यू' , फिर यूट्यूबर ने कर ली आत्महत्या

ज़रा हटकेWATCH: पॉपुलर यूट्यूबर आईशोस्पीड​​ ने अफ्रीका टूर के दौरान चीते के साथ लगाई रेस, हैरान करने वाला रहा परिणाम

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

भारतव्लॉगर्स के खिलाफ सख्त हुआ रेलवे, भ्रामक जानकारी देने पर होगी कानूनी कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीगूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गई फिल्में 2025, जिन्होंने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए, देखें पूरी लिस्ट

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल