लाइव न्यूज़ :

आप भी करते हैं इस कंपनी में जॉब तो हो जाइए खुश, 5000 लोगों को मिलेगा बंपर प्रमोशन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 21, 2019 13:55 IST

विप्रो के चीफ ह्यूमन रिसोर्स ऑफिसर सौरभ गोविल ने कहा था कि कंपनी ने इस के पहले 6 महीनों में 9,000 लोगों को काम पर रखा जो कि पिछले साल के पहले छमाही से 1.5 गुना अधिक है।

Open in App
ठळक मुद्देजून में कंपनी ने साल भर पूरा होने पर फ्रेशर्स को 1 लाख रुपये बोनस दिया था। इन सभी फ्रेशर्स को कैंपस प्लेसमेंट के जरिये हायर किया गया था।

यदि आप आईटी कंपनी विप्रो में जूनियर लेवल के एम्पलॉई हैं तो आपके पास खुश होने के लिये बेहतरीन मौका है। संभावना है कि साल के अंत यानी दिसंबर तक आपको प्रमोशन मिल जाए। यह कोई भविष्यवाणी नहीं बल्कि पिछले हफ्ते आई एक रिपोर्ट के आधार पर दी जा रही जानकारी है। कंपनी ने दिसंबर में प्रमोशन की संख्या दोगुनी करने का फैसला किया है।

पिछले हफ्ते अपने तिमाही परिणाम की घोषणा में कंपनी ने कहा था कि अपने डिजिटल टैलेंट को बनाए रखने के लिये कंपनी ने दिसंबर में 5000 लोगों को प्रमोशन देने का फैसला किया है। कंपनी में 5 से 8 साल बिता चुके लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना ज्यादा है।

रिपोर्ट के मुताबिक L1 लेवल के एम्प्लॉई को L2 लेवल और L2 स्टाफ को L3 में प्रमोट किया जाएगा। कंपनी में एम्प्लॉई के कई लेवल है जो L1 (जूनियर मोस्ट लेवल) से शुरू होता है।

विप्रो के चीफ ह्यूमन रिसोर्स ऑफिसर सौरभ गोविल ने कहा था कि कंपनी ने इस के पहले 6 महीनों में 9,000 लोगों को काम पर रखा जो कि पिछले साल के पहले छमाही से 1.5 गुना अधिक है।

जून में कंपनी ने साल भर पूरा होने पर फ्रेशर्स को 1 लाख रुपये बोनस दिया था। इन सभी फ्रेशर्स को कैंपस प्लेसमेंट के जरिये हायर किया गया था। टॉप थ्री आईटी कंपनियों ने जून तक की पहली तिमाही की अपेक्षा सितंबर महीने की तिमाही में 59% ज्यादा लोगों को नौकरी पर रखा।

टॅग्स :नौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार पुलिस में बंपर बहाली; कांस्टेबल और SI के 37,978 पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका, ऐसे करें आवेदन

कारोबार15 वर्ष और अधिक आयु के लोगों के लिए बेरोजगारी दर बढ़कर अप्रैल में 5.2 प्रतिशत?, 6 महीने के उच्च स्तर पर आंकड़े

कारोबारAmazon hiring: 30,000 कर्मचारियों की छंटनी के बाद, कंपनी AI रिक्रूटमेंट टूल्स शुरू करते हुए बना रही है 11,000 नई भर्तियां करने की योजना

भारतउत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्डः 2026 में 100000 नई भर्ती, होमगार्ड, सिविल पुलिस, एसआई में नौकरी की भरमार?

कारोबारOracle Layoffs: एक ही झटके में 30,000 कर्मचारियों को निकाला?, अमेरिका, भारत, कनाडा और लैटिन अमेरिका में छंटनी, ई मेल कर दी सूचना?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की