लाइव न्यूज़ :

iPhone यूजर्स को दिया WhatsApp ने तोहफा, अब तक सिर्फ एंड्रॉयड फोन पर था ये फीचर

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: April 5, 2019 11:18 IST

WhatsApp ने अपने Business App को पिछले साल ही लॉन्च किया था। इस ऐप को बिजनेस करने वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देWhatsApp ने अपने Business App को पिछले साल ही लॉन्च किया थाअब iPhone यूजर्स भी WhatsApp के बिजनेस ऐप का इस्तेमाल कर पाएंगेव्हाट्सऐप बिजनेस ऐप को Apple ऐप स्टोर से फ्री में डाउनलोड किया जा सकेगा

फेसबुक की स्वामित्व वाली कंपनी व्हाट्सऐप ने आईफोन यूजर्स के लिए अब 'व्हाट्सऐप बिजनेस' ऐप को उपलब्ध करा दिया है। यानी कि अब iPhone यूजर्स भी WhatsApp के बिजनेस ऐप का इस्तेमाल कर पाएंगे। बता दें कि इससे पहले यह ऐप सिर्फ एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध था।

WhatsApp ने अपने Business App को पिछले साल ही लॉन्च किया था। इस ऐप को बिजनेस करने वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

व्हाट्सऐप ने बयान में कहा, "छोटे कारोबारियों से लगातार अनुरोध आ रहे थे कि वे अपने पसंद के डिवाइस पर व्हाट्सऐप बिजनेस ऐप का इस्तेमाल करना चाहते हैं। अब वे ऐसा कर सकते हैं।"

WhatsApp ने एंड्रॉयड इस्तेमाल करने वालों के लिए पिछले साल व्हाट्सऐप Business App पेश किया था। इसके जरिए कंपनियां ग्राहकों से संपर्क कर सकती हैं और लाखों की संख्या में यूजर्स कारोबारी इकाइयों से बात कर सकते हैं।

मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने बयान जारी करके कहा कि व्हाट्सऐप बिजनेस ऐप ब्राजील, जर्मनी, इंडोनेशिया, भारत, मेक्सिको, ब्रिटेन में ऐप स्टोर से फ्री में डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा। आने वाले कुछ हफ्तों में यह दूसरे देशों के लिए भी मौजूद होगा।

WhatsApp Business App

व्हाट्सऐप बिजनेस ऐप को एंड्रॉयड वर्जन की तरह की Apple ऐप स्टोर से फ्री में डाउनलोड किया जा सकेगा। इसमें ग्राहकों और छोटी कारोबारी इकाइयों के एक-दूसरे से संपर्क साधने के लिए फीचर्स शामिल होंगे।

ध्यान रहे कि व्हाट्सऐप बिजनेस ऐप छोटे-बड़े व्यवसायों के लिए है। अगर आप नॉर्मल व्हाट्सऐप यूजर्स हैं तो आपके लिए यह ऐप फायदेमंद नहीं होगा। इस ऐप का फायदा आपको तभी होगा जब आप कोई बिजनेस चलाते हैं, जैसे कि आप ऑनलाइन कपड़ों की कंपनी चलाते हैं या स्थानीय किराने की दुकान है। फिर आप इस एप की मदद से अपने ग्राहकों से जुड़ पाएंगे।

टॅग्स :व्हाट्सऐपआईओएसआइफोनएप्पलऐपमोबाइल ऐप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

भारतगाज़ियाबाद की महिला ने Rapido ड्राइवर के आपत्तिजनक मैसेज किए शेयर, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

कारोबार1400 रुपये में बिक रहा 10 किग्रा?, आयात में रुकावट कश्मीर के सेब डीलरों के लिए वरदान साबित?

कारोबारबेंगलुरु के स्टार्टअप के साथ 25,000 करोड़ रुपये कागजी एमओयू निरस्त?, एक्शन में सीएम योगी, नपेंगे कई अधिकारी

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की