लाइव न्यूज़ :

Paytm यूजर्स के लिए बड़ा झटका, 10 हजार रुपये से ज्यादा किया रिचार्ज तो लगेगा 2% चार्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 14, 2020 16:36 IST

अगर पेटीएम यूजर्स अपने ई-वॉलेट में क्रेडिट कार्ड से एक महीने मे 10 हजार रुपये से ज्यादा पैसे एड करते हैं तो उन्हें इस पर कम से कम 2 प्रतिशत का चार्ज देना पड़ेगा।

Open in App
ठळक मुद्देपेटीएम में 10 हजार रुपये से ज्यादा ऐड करने पर आपको 2 प्रतिशत चार्ज देना पड़ेगा। हालांकि डेबिट कार्ड और यूपीआई के जरिए वॉलेट टॉपअप करने पर कोई चार्ज नहीं देना पड़ेगा।

ऑनलाइन पेमेंट पर आधारित एप पेटीएम यूजर्स को थोड़ा निराश करने वाली खबर है। नई पॉलिसी के अनुसार अगर पेटीएम यूजर्स अपने ई-वॉलेट में क्रेडिट कार्ड से एक महीने मे 10 हजार रुपये से ज्यादा पैसे एड करते हैं तो इसके लिए लगभग 2 प्रतिशत का चार्ज देना पड़ेगा। पेटीएम ने हाल ही में इस बात की जानकारी दी है।

बताया जा रहा है कि डेबिट कार्ड और यूपीआई के जरिए वॉलेट टॉपअप करने पर कोई चार्ज नहीं देना पड़ेगा। पेटीएम ने अपने अधिकारिक ट्वीटर हैंडल के जरिए कहा कि अगर क्रेडिट के जरिए 10 हजार रुपये जमा किय जाते हैं तो 1.75 प्रतिशत अतिरिक्त जीएसटी चार्ज देना पड़ेगा। गौरतलब है कि पेटीएम ने इस प्रकार के चार्ज लगाने की पहले भी योजना बनाई थी लेकिन उस समय वे किसी वजह लागू नहीं कर पाए थे।  

पेटीएम के फाउंडर एवं चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर(सीईओ) विजय शेखर ने अपने ट्वीटर हैंडल से जानकारी दी है कि पेटीएम ने एक क्यूआर कोड लॉन्च किया है।  इसकी मदद से  पेटीएम वॉलेट, रुपे कार्ड और सभी तरह के यूपीआई आधारित ट्रांजैक्शन एप्स के जरिए पेमेंट सीधे अपने बैंक अकाउंट में एक्सेप्ट कर सकेंगे। इस  तरह के ट्रांजैक्शन पर कोई सीमा नहीं है और इसमें  किसी प्रकार शुल्क नहीं लिया जाएगा।कंपनी ने कहा कि अपने 'पेटीएम फॉर बिजनस' एप के जरिये सभी भुगतान को एक साथ जोड़ा जा सकेगा। कंपनी ने एक नई सेवा 'पेटीएम बिजनेस खाता' भी शुरू की हैं। 

टॅग्स :पेटीएमऑनलाइनडेबिट कार्डक्रेडिट कार्ड
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: अगले हफ्ते बैंक जाने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की लिस्ट, इन तारीखों को नहीं होगा काम

कारोबारक्रेडिट कार्ड यूजर्स की मौज! RBI के इस नए बदलाव से बच सकते हैं आपके हजारों रुपये, जानें नियम

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारNew Rules 2026: बैंकिंग से लेकर ट्रेवल तक, ये 5 बदलाव जो हर भारतीय को जानना जरूरी

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की