लाइव न्यूज़ :

Jio vs Airtel vs Vodafone: सिर्फ 7 रुपये पाएं 1.5GB डेटा, जी भर कर करें अनलिमिटेड बातें

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: November 12, 2019 07:16 IST

Jio vs Airtel vs Vodafone Plan Comparison: जियो से लेकर एयरटेल और वोडाफोन कंपनियों के पास कम कीमत से लेकर ज्यादा कीमत तक के प्लान मौजूद हैं। इन प्लान्स में रोजाना 1.5 जीबी डेटा दिया जाएगा। हम आपको बता रहे हैं कि Reliance Jio, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया में से किसका प्लान बेहतर है।

Open in App
ठळक मुद्दे149 रुपये वाले प्लान में Jio यूजर्स को अनलिमिटेड कॉल और 1.5जीबी डेटा मिलता हैAirtel के 199 रुपये प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 एसएमएस की सुविधा भी दी जाती है

Jio vs Airtel vs Vodafone Plan Comparison:  टेलीकॉम कंपनियों ने अपने यूजर्स को लुभाने के लिए कई तरह के प्लान पेश किए हैं। इन प्लान्स में कम कीमत से लेकर ज्यादा कीमत तक के रिचार्ज मौजूद हैं। जियो (Jio) से लेकर एयरटेल (Airtel) और वोडाफोन (Vodafone) कंपनियों के प्रीपेड प्लान्स में भिड़त होती रहती है।

जैसा कि हमने कहा कि इन कंपनियों के पास कम कीमत से लेकर ज्यादा कीमत तक के प्लान मौजूद हैं। हम यहां आपको इन कंपनियों के 200 रुपये से कम कीमत वाले प्लान के बारे में बता रहे हैं। इन प्लान्स में रोजाना 1.5 जीबी डेटा दिया जाएगा।

हम आपको बता रहे हैं कि Reliance Jio, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया में से किसका प्लान बेहतर है।

Jio का 149 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

149 रुपये वाले प्लान में हुए बदलाव के बाद यूजर्स को अनलिमिटेड जियो से जियो कॉलिंग, दूसरे नेटवर्क के लिए 300 मिनट, 100 एसएमएस और रोजाना 1.5 जीबी 4G डेटा मिलेगा। इसके साथ ही प्लान की वैलिडिटी को 28 दिनों के बदले 24 दिनों के लिए कर दिया गया है।

Airtel का 199 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

एयरटेल के 199 रुपये वाले प्लान में यूजर को हर रोज 1.5 जीबी डेटा मिलता है। इसके अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 एसएमएस की सुविधा भी दी जाती है। प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है।

Vodafone का 199 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

अब बात वोडाफोन के प्लान की तो इस प्लान में भी यूजर्स को एयरटेल के प्लान जैसे बेनिफिट्स मिलते हैं। इसमें ग्राहकों को 1.5 जीबी डेटा और अनलिमिटेड कॉल और हर रोज 100 एसएमएस की सुविधा दी जाती है। प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है।

टॅग्स :प्रीपेड प्लानरिचार्ज प्लानटेलीकॉमजियोएयरटेलवोडाफ़ोन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारएक अक्टूबर, 2026 से 30 सितंबर, 2031 तक रहेंगे एयरटेल के चेयरमैन?, सुनील भारती मित्तल को निदेशक मंडल ने किया नियुक्त

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

कारोबार80,502 करोड़ रुपये का बकाया, वोडाफोन आइडिया का शुद्ध घाटा कम होकर 5,286 करोड़ रुपये

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की