लाइव न्यूज़ :

HP ने लॉन्च किए दमदार प्रोसेसर वाले 5 धांसू लैपटॉप्स, टचस्क्रीन सुविधा के साथ गेमिंग में भी हैं धाकड़

By रजनीश | Published: August 26, 2020 12:44 PM

कोरोना दौरान में वर्क फ्रॉम होम का कल्चर काफी तेजी से बढ़ा है और ऐसे में लोगों को लैपटॉप के बीच लैपटॉप की काफी डिमांड है। हाल ही में एमआई ने 2 लैपटॉप लॉन्च किए हैंं और अब एचपी 5 लैपटॉप उतार दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देHP Envy 15 (2020) में 15.60 इंच का स्क्रीन दिया गया है। इसका डिस्प्ले रिजॉल्यूशन 1920 x1080 पिक्सल्स है।HP Envy 13 की बात करें तो यह 13 इंच डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 10th-जनरेशन Intel Core i7 सीपीयू और Nvidia GeForce MX350 ग्राफिक्स दिया गया है।

लैपटॉप, कंप्यूटर, प्रिंटर निर्माता कंपनी एचपी (HP) ने लैपटॉप्स की नई रेंज भारत में लॉन्च किया है। कंपनी ने 5 लैपटॉप HP Envy 15, HP Envy 13, HP Envy x360 13, HP ZBook Studio और HP ZBook Create लॉन्च किए हैं। एनवी (Envy) लाइनअप में HP Envy 15, Envy 13 और Envy x360 13 तीनों ही लेटेस्ट लैपटॉप्स हैं। 

इन सभी में पावर के लिए 10-जेनरेशन इंटेल कोर और AMD Ryzen 4000 सीपीयू दिए गए हैं। बात करें HP ZBook की तो ये मोबाइल वर्कस्टेशन्स हैं। इनमें ज्यादा पावर का इस्तेमाल होता है। इन लैपटॉप्स में Intel Xeon प्रोसेसर्स और Nvidia Quadro RTX GPU दिए गए हैं।

एनवी लाइनअप की कीमतें-HP Envy 15 की शुरुआती कीमत 1,19,999 रुपये है। वहीं, HP Envy 13 और HP Envy x360 13 की कीमतें 79,999 रुपये से शुरू होती हैं। बात करें HP के मोबाइल वर्कस्टेशन की तो HP ZBook Studio और HP ZBook Create की शुरुआती कीमतें 1,77,000 रुपये हैं। ये लैपटॉप्स 1 सितंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

HP Envy 15 (2020) में 15.60 इंच का स्क्रीन दिया गया है। इसका डिस्प्ले रिजॉल्यूशन 1920 x1080 पिक्सल्स है। यह लैपटॉप टच स्क्रीन के साथ आता है। इसमें 16GB की रैम और 512GB की स्टोरेज दी गई है। 

HP Envy 13 की बात करें तो यह 13 इंच डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 10th-जनरेशन Intel Core i7 सीपीयू और Nvidia GeForce MX350 ग्राफिक्स दिया गया है। यह लैपटॉप एक बार फुल चार्ज करने पर 19.5 घंटों तक चलने में सक्षम है। 

HP Envy x360 13 में 13.30 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। टचस्क्रीन फीचर के साथ आने वाले इस लैपटॉप में 88 फीसदी स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो डिस्प्ले दिया गया है। 256GB स्टोरेज के साथ आने वाला यह लैपटॉप Windows 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें Ryzen 7 Octa Core प्रोसेसर दिया गया है। यह लैपटॉप एक बार फुल चार्ज करने पर 17.5 घंटों तक चल सकता है।

HP ZBook Studio इसमें 15.60 इंच का टच डिस्प्ले दिया गया है। यह लैपटॉप Windows 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें Nvidia GeForce ग्राफिक्स दिया गया है। 

HP ZBook Create इसमें 15.60 इंच का टच डिस्प्ले दिया गया है। यह लैपटॉप Windows 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें Nvidia GeForce ग्राफिक्स दिया गया है। इसमें कोर प्रोसेसर दिया गया है।

टॅग्स :एचपीलैपटॉप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPersonal Computer Manufacturer HP: एप्पल की वरिष्ठ अधिकारी को एचपी ने भारतीय कारोबार प्रमुख नियुक्त, जानें कौन हैं

टेकमेनियाHP ने गूगल से मिलाया हाथ, भारत में क्रोमबुक के निर्माण पर साथ करेगी काम

टेकमेनियाITI laptop-PC: आईटीआई लिमिटेड ने लैपटॉप और ‘माइक्रो पीसी’ बाजार में किया पेश, जानें खासियत

टेकमेनियाअभिषेक कुमार सिंह का ब्लॉग: सेमीकंडक्टर: छोटे पुर्जे के लिए दुनिया में बड़ी लड़ाई

कारोबारLaptop-Tablet Import Ban 2023: चीन के साथ बढ़ते व्यापार घाटे पर अंकुश लगाने की पहल, लैपटॉप, टैबलेट, पीसी, यूएसएफएफ कम्प्यूटर और सर्वर के आयात पर...

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियावैश्विक आंकड़े 75% की तुलना में भारत में 92% नॉलेज वर्कर्स एआई का करते हैं उपयोग

टेकमेनियाReliance Jio launches Rs 888: जियो धमाका, ₹888 की कीमत पर बेहतरीन OTT स्ट्रीमिंग प्लान पेश, कैसे उठाएं फायदा

टेकमेनियाOpenAI Chat GPT-4o: गूगल से पहले OpenAI ने ये नया वर्जन किया लॉन्च, GPT-4o करेगा अब आपका ये खास काम

टेकमेनियाBSNL to launch 4G services: लो जी हो जाएं तैयार!, स्वदेशी प्रौद्योगिकी पर आधारित 4जी सेवाएं अगस्त में होगी लॉन्च, बीएसएनएल ने कसी कमर, जानें क्या होगा असर

टेकमेनियाBajaj Pulsar 400 Launch: लॉन्च से पहले 'बजाज पल्सर 400' की जानकारी लीक, जानें प्रीमियम बाइक की खासियत