लाइव न्यूज़ :

Aadhaar Card में खुद घर बैठे कर सकते हैं करेक्शन, UIDAI ने लॉन्च किया ये नया ऐप; जानिए प्रॉसेस

By ज्ञानेश चौहान | Updated: March 4, 2020 12:19 IST

यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी कि UIDAI ने एक ऑफिशियल ऐप लॉन्च किया है जिसे डाउनलोड करके आप करेक्शन करवा सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआपको गूगल प्ले स्टोर से mAadhaar ऐप डाउनलोड करना होगा।ये सारे प्रॉसेस फॉलो करने के बाद आधार में एड्रेस बदलने में कुछ दिनों का समय लग सकता है।

आधार कार्ड में करेक्शन करवाने के लिए अब आपको ज्यादा भटने की जरूरत नहीं। अगर आपके पास एक स्मार्टफोन है तो आप घर बैठे ही खुद अपने आधार कार्ड में करेक्शन कर सकते हैं। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी कि UIDAI ने एक ऑफिशियल ऐप लॉन्च किया है जिसे डाउनलोड करके आप अपने आधार कार्ड में दिए गए एड्रेस में करेक्शन करवा सकते हैं। तो इस ऐप का नाम क्या है? इसे कहां से डाउनलोड करना है और कैसे यूज करना है? ये सारी जानकारियां हम आपको इस आर्टिकल में देने जा रहे हैं। 

आधार कार्ड में करेक्शन करने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें (Aadhaar Card Correction Steps)- सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर से mAadhaar ऐप डाउनलोड करना होगा।- ऐप डाउनलोड हो जाने के बाद इसे ओपन करें।- अब आपसे ऐप द्वारा कुछ परमिशन्स मांगी जाएंगी इन्हें अलाऊ करें।- इसके बाद दिए गए ऐप की कुछ जानकारियां आपके सामने आएंगी, इन्हें स्किप कर दें।- इसके बाद रेसिडेंट कंसेंट वाला पेज खुलेगा तो यहां नीचे मौजूद I Consent ऑप्शन पर क्लिक कर दें।- अब आपसे लैंग्वेज पूछी जाएगी, यानी आप इस ऐप को जिस भाषा में यूज करना चाहते हैं उसका सिलेक्शन करें।- इसके बाद बारी आती है मोबाइल नंबर डालने की, तो यहां आप उस मोबाइल नंबर को डालें जो आपके आधार कार्ड बनवाते समय दिया था।- मोबाइल नंबर डालने के बाद नैक्स्ट बटन पर क्लिक करें।- अब आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी जाएगा। इस ओटीपी को इस जगह पर एंटर करें, फिर सबमिट बटन दबाएं।- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा, यहां मौजूद Register My Aaadhaar ऑप्शन पर क्लिक करें।- अब आपको एक 4 डिजिट वाला पासवर्ड बनाना होगा। ध्यान रखें कि यह पासवर्ड थोड़ा कठिन हो और जिसे आप याद रख सकें।- इसके बाद आपके सामने 12 डिजिट का आपका आधार कार्ड नंबर डालने का ऑप्शन आएगा। यहां आधार कार्ड नंबर डालकर Next बटन पर क्लिक करें।- नैक्स्ट बटन दबाने के बाद आपके मोबाइल पर फिर एक ओटीपी नंबर जाएगा। इसे यहां एंटर करें और Verify ऑप्शन पर क्लिक करें।- ये सारे प्रॉसेस फॉलो करने के बाद फाइनली अब आप इस ऐप में लॉनइन कर पाएंगे।- ऊपर की तरफ आपका आधार कार्ड दिखाई देगा और नीचे की तरफ कई सारे ऑप्शन्स दिखाई देंगे।- अगर आपको आपके एड्रेस में करेक्शन करवाना है तो सबसे पहले आपको यहां नीचे लेफ्ट हैंड साइड मौजूद Services ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।- क्लिक करने के बाद एक नया पेज ओपन होगा, यहां पर मौजूद Update Address Online ऑप्शन पर क्लिक करें।- अब यहां पर आपको आपका आधार कार्ड नंबर एंटर करना होगा।- इसके बाद इस बॉक्स में मौजूद 4 डिजिट के नंबर को Enter Security Captcha वाले बॉक्स में फिलअप करना होगा।- इसके बाद Request OTP ऑप्शन पर क्लिक करें।- अब आपके मोबाइल पर एक OTP नंबर आएगा जिसे इस बॉक्स में भरें और Verify बटन पर क्लिक करें।- इसके बाद आपके सामने दो ऑप्शन्स दिखाई देंगे एक एड्रेस प्रूफ और दूसरा सीक्रेट कोड।- आप via Address Proof ऑप्शन पर क्लिक करें।- अब आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा जिसे सावधानी से भरें और बिना गलती के भरें और सबमिट कर दें।

एड्रेस अपडेट होने में लगेगा कुछ दिनों का समयआपको बता दें कि ये सारे प्रॉसेस फॉलो करने के बाद आधार में एड्रेस बदलने में कुछ दिनों का समय लग सकता है। एक बात और बता दें कि आपके इस करेक्शन से जुड़ा अपडेट जानने के लिए आप mAadhaar ऐप में ही मौजूद Aaadhaar Update History ऑप्शन पर क्लिक करके अपडेट ले सकते हैं।

टॅग्स :आधार कार्डस्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनशा तस्कर सुधार जाओ नहीं तो पासपोर्ट, आधार कार्ड होंगे रद्द?, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- घर और संपत्ति करेंगे जब्त

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

भारतAadhaar Card 2026: अपने आधार के बारे में रखें ए-टू-जेड जानकारी, जानें आधार कार्ड से जुड़ी पूरी गाइडलाइन

कारोबारFinancial Rules 2026: आधार, पैन और डिजिलॉकर के ये 5 नए नियम आज ही चेक करें, वरना रुक सकता है आपका जरूरी काम

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की