लाइव न्यूज़ :

Google Pixel 4 में हो सकता है रियल ड्यूल सिम सपोर्ट, लीक हुई जानकारी, जानें क्या होगा खास

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: February 11, 2019 12:33 IST

Pixel 4 भी लॉन्च किए जाने की खबर आ रही है। खबरों के मुताबिक, इस साल के अंत तक गूगल पिक्सल 4 को भी लॉन्च किया जाएगा। बेंचमार्क वेबसाइट गीकबेंच पर संभावित गूगल पिक्सल 4 लिस्ट किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देगूगल पिक्सल के Google Pixel 4 में ड्यूल सिम ड्यूल एक्टिव (DSDA) सपोर्ट दिया जाएगाiPhones में भी है ड्यूल सिम सपोर्ट

गूगल पिक्सल स्मार्टफोन से जुड़ी खबरें लगातार चर्चा में है। हाल ही में Google Pixel 3 Lite को जल्द लॉन्च किए जाने की खबर सामने आई थी। अब Pixel 4 भी लॉन्च किए जाने की खबर आ रही है। खबरों के मुताबिक, इस साल के अंत तक गूगल पिक्सल 4 को भी लॉन्च किया जाएगा। बेंचमार्क वेबसाइट गीकबेंच पर संभावित गूगल पिक्सल 4 लिस्ट किया गया है। हालांकि गूगल पिक्सल 4 स्मार्टफोन के बारे में अभी तक ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन खबरों के मुताबिक, आने वाले पिक्सल 4 फोन में रियल ड्यूल सिम सपोर्ट दिया होगा। हालांकि इससे पहले पिक्सल 2 और पिक्सल 3 डिवाइस में भी ड्यूल सिम सपोर्ट मौजूद था।

जानें रियल ड्यूल सिम सपॉर्ट क्या है?

गूगल पिक्सल के अपकमिंग स्मार्टफोन Google Pixel 4 में ड्यूल सिम ड्यूल एक्टिव (DSDA) सपोर्ट दिया जाएगा। यानी कि यूजर्स दोनों सिम का इस्तेमाल कॉलिंग और मैसेजिंग के लिए कर सकेंगे। वहीं, Google Pixel 2 और पिक्सल 3 भी ड्यूल सिम सपोर्ट के साथ पेश किए गए थें। लेकिन इन दोनों स्मार्टफोन्स पर ड्यूल सिम सिंगल स्टैंडबाय सपोर्ट मिलता है। यानी आप दो सिम का इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन एक सिम स्टैंडबाय रहेगा। हालांकि गूगल की ओर से पिक्सल 4 को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Google Pixel 4

Apple iPhone में भी मौजूद है ड्यूल सिम सपोर्ट

टेक दिग्गज कंपनी एप्पल भी कुछ जगहों पर अपने लेटेस्ट iPhones को ड्यूल सिम सपोर्ट के साथ पेश किया है। वहीं, एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स भी ड्यूल सिम सपोर्ट के साथ आते हैं। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि Google Pixel 4 में ड्यूल सिम का सपोर्ट मिल सकता है। इससे पहले कंपनी ने अक्टूबर में गूगल पिक्सल 3 और गूगल पिक्सल 3XL लॉन्च किए थे।

Google Pixel 3 के स्पेसिफिकेशन्स

गूगल पिक्सल 3 एंड्रॉयड के लेटेस्ट वर्जन एंड्रॉयड 9.0 पाई पर काम करता है। इसमें 5.5 इंच का फुल एचडी+(1080x2160 पिक्सल्स) फ्लेक्सिबल OLED डिस्प्ले है, जिसका एस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। फ्रंट और बैक में कॉर्निंग गोरिला ग्लास 5 प्रोटेक्शन दिया गया है। 443ppi के पिक्सल डेंसिटी के साथ इसमें ऑलवेज ऑन डिस्प्ले, HDR सपोर्ट और 100,000:1 सुपर कॉन्ट्रास्ट रेशियो जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

टॅग्स :गूगल पिक्सलस्मार्टफोनएप्पलआइफोनगूगल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

स्वास्थ्यवेबसाइटों को क्यों चाहिए आप मानव हैं?, कैप्चा वास्तव में कैसे काम करता है?

कारोबारगूगल आंध्र प्रदेश में बनाएगा $15 बिलियन का AI डेटा सेंटर, सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू ने रखी आधारशिला

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

कारोबार1400 रुपये में बिक रहा 10 किग्रा?, आयात में रुकावट कश्मीर के सेब डीलरों के लिए वरदान साबित?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की