लाइव न्यूज़ :

Facebook का बड़ा ऐलान, 30 अप्रैल से इन फोन्स में काम नहीं करेंगे ये ऐप्स

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: April 5, 2019 17:17 IST

माइक्रोसॉफ्ट के प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि की है कि फेसबुक अपने ऐप, इंस्टाग्राम और मैसेंजर का सपोर्ट इस महीने के आखिर तक विंडोज फोन के लिए खत्म कर रही है। हालांकि विंडोज यूजर्स थर्ड पार्टी ऐप की मदद से इन ऐप्स को इस्तेमाल कर सकेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकुछ स्मार्टफोन्स में Facebook, Instagram और Messenger ऐप का सपोर्ट खत्म होने वाला है30 अप्रैल के बाद से विंडोज फोन से हमेशा के लिए ये तीनों ऐप बंद हो जाएंगेपिछले साल ही इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने भी विंडोज फोन से अपना सपोर्ट हटा लिया है

अभी हाल ही में पिछले साल व्हाट्सऐप ने कुछ स्मार्टफोन्स में अपना सपोर्ट देना बंद कर दिया था। अब खबर है कि कुछ स्मार्टफोन्स में Facebook, Instagram और Messenger ऐप का सपोर्ट खत्म होने वाला है। 30 अप्रैल के बाद से विंडोज फोन से हमेशा के लिए ये तीनों ऐप बंद हो जाएंगे।

माइक्रोसॉफ्ट के प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि की है कि फेसबुक अपने ऐप, इंस्टाग्राम और मैसेंजर का सपोर्ट इस महीने के आखिर तक विंडोज फोन के लिए खत्म कर रही है। हालांकि विंडोज यूजर्स थर्ड पार्टी ऐप की मदद से इन ऐप्स को इस्तेमाल कर सकेंगे।

social-media

बता दें कि पिछले साल ही इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने भी विंडोज फोन से अपना सपोर्ट हटा लिया है। लेकिन विडोंज 8.1 और विंडोज 10 पर अभी भी व्हाट्सऐप का इस्तेमाल किया जाता है। कंपनी ने फिलहाल व्हाट्सऐप सपोर्ट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

साल 2019 में ज्यादातर कंपनियां अपने ऐप को बंद कर रही है। या फिर पुराने वर्जन से इनका सपोर्ट बंद कर रही है। हाल ही में गूगल ने अपने Google Plus, इनबॉक्स बाय जीमेल और Allo सर्विस को बंद किया है।

इस बात का खुलासा सबसे पहले विंडोज सेंट्रल ने एक रिपोर्ट में किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि Instagram ने विंडोज यूजर्स को नोटिफिकेशन भेज दिया है।

टॅग्स :फेसबुकइंस्टाग्रामविंडोजसोशल मीडियामोबाइल ऐपऐप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

ज़रा हटकेVIDEO: एटा में बदमाशों से अकेले भिड़ गई बुजुर्ग महिला, साहस देख सोशल मीडिया पर लोग कर रहे सलाम

क्राइम अलर्टआतंक फैलाने के लिए पाकिस्तान की खतरनाक हरकतें

भारतमोबाइल ऐप पर अश्लील सामग्री की ढेर?, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-हम देश की पूरी पीढ़ी को बर्बाद नहीं होने दे सकते?

ज़रा हटकेWATCH: सेहत से खिलवाड़; कटिहार स्टेशन पर खीरे पर हरा रंग डालते हुए दिखी महिला, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की