लाइव न्यूज़ :

Airtel का नया प्लान देगा 140 GB डेटा और अनलिमिटेड कॉल, Jio के इस प्लान से होगी टक्कर

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: September 3, 2018 13:49 IST

एयरटेल हमेशा से ही सबसे बेस्ट नेटवर्क और 4G डेटा स्पीड देने का दावा करती है। ऐसे में Jio को टक्कर देने के लिए भारती एयरटेल ने अपने प्रीपेड यूजर्स को ध्यान में रखते हुए एक नया प्लान बाजार में उतारा है।

Open in App
ठळक मुद्देAirtel ने 449 रुपये वाला नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया हैयूजर्स को कुल 140 जीबी डेटा की सुविधा मिलेगीJio के 449 रु वाले प्लान से होगी टक्कर

नई दिल्ली, 3 सितंबर: रिलायंस जियो के बाजार में आने के बाद से सभी टेलीकॉम कंपनियों में हड़कंप सा मचा हुआ है। इन कंपनियों में खास कर Airtel खासा परेशानी में है। जियो ने हाल ही में अपने प्रीपेड और पोस्टपेड यूजर्स को ध्यान में रखते हुए कई खास प्लान पेश किया है। एयरटेल हमेशा से ही सबसे बेस्ट नेटवर्क और 4G डेटा स्पीड देने का दावा करती है। ऐसे में Jio को टक्कर देने के लिए भारती एयरटेल ने अपने प्रीपेड यूजर्स को ध्यान में रखते हुए एक नया प्लान बाजार में उतारा है। कंपनी ने 449 रुपये वाला नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है।  

टेलीकॉम टॉक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, Airtel अपने नए 449 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में यूजर्स को हर रोज 2GB डेटा देगी। यानी कि यूजर्स को कुल 140 जीबी डेटा की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा, प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 एसएमएस भी रोज मिलेंगे। इस प्लान की वैलिडिटी 70 दिन है।

वही, Jio की बात करें तो कंपनी अपने यूजर्स के लिए ज्यादा वैलिडिटी वाले प्लान जारी कर रही है। जियो के प्लान के तहत यूजर्स को 91 दिनों के लिए 136 GB डेटा की सुविधा मिलती है। इसके अलावा, अनलिमिटेड कॉल और 100 एसएमएस रोज मिलते हैं। ये सारी सुविधा 449 रुपये वाले प्लान में मिलेंगी। दूसरी तरफ, जियो का एक और प्लान एयरटेल को टक्कर देता है जिसमें यूजर्स को 448 रुपये के प्लान में 84 दिनों के लिए 2 जीबी डेटा हर दिन मिलता है। साथ ही, अनलिमिटेड कॉल्स और 100 एसएमएस हर रोज की सुविधा भी मिलती है।

टॅग्स :एयरटेलजियोप्रीपेड प्लान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारएक अक्टूबर, 2026 से 30 सितंबर, 2031 तक रहेंगे एयरटेल के चेयरमैन?, सुनील भारती मित्तल को निदेशक मंडल ने किया नियुक्त

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

क्रिकेट44.6 करोड़ दर्शकों ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर महिला विश्व कप देखा?, जियोहॉटस्टार पर 18.5 करोड़ उपयोगकर्ता, पुरुष टी20 विश्व कप फाइनल रिकॉर्ड की बराबरी

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की