लाइव न्यूज़ :

सिर्फ 10,500 रुपये में iPhone 8 होगा आपका, यहां मिल रहा है ये ऑफर

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: May 24, 2018 15:06 IST

इस ऑफर में एयरटेल यूजर्स iPhone 7 32GB, iPhone 8 256GB, iPhone 8 64GB, iPhone X 64GB, Samsung Galaxy S9 64GB, Samsung Galaxy S9 256GB Samsung और Galaxy S9+ 64GB को खरीद सकते हैं।

Open in App

नई दिल्ली 24 मई: अगर आप आईफोन लेने की सोच रहे हैं और ज्यादा कीमत के कारण नहीं खरीद पा रहे हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है। एप्पल आपको नया आईफोन खरीदने का मौका दे रही है। आप आईफोन 8 और ऐपल का फ्लैगशिप हैंडसेट आईफोन X भी खरीद सकते हैं। जिसके लिए आपको सिर्फ 10,500 रुपये देने होंगे और iPhone 8 आपका हो जाएगा।

बता दें कि, देश की दिग्गज टेलिकॉम कंपनी Airtel अपने यूजर्स के लिए यह तोहफा लेकर आई है जिसमें एयरटेल यूजर्स आईफोन और सैमसंग स्मार्टफोन को डाउन पेमेंट पर खरीद सकते हैं। एयरटेल की वेबसाइट पर ये डाउन पेमेंट ऑफर एक डेटिकेट पेज के साथ पेश किया गया है।

इसे भी पढ़ें: 4 कैमरे वाला HTC U12 Plus स्मार्टफोन लॉन्च, एक खास बटन और इन खूबियों से है लैस

यह iPhone 8 के 64 जीबी वेरिएंट की कीमत है। इसके अलावा आपको 40 जीबी डाटा प्रति माह मिलेगा। वहीं, अमेजन प्राइम भी दिया जाएगा। इसके अलावा आपको हैंडसेट डैमेज प्रोटेक्शन भी दिया जाएगा। वहीं, अनलिमिटेड कॉलिंग भी यूजर्स कर सकेंगे।

दूसरे आईफोन पर भी मिल रहा ऑफर

इस ऑफर में एयरटेल यूजर्स iPhone 7 32GB, iPhone 8 256GB, iPhone 8 64GB, iPhone X 64GB, Samsung Galaxy S9 64GB, Samsung Galaxy S9 256GB Samsung और Galaxy S9+ 64GB को डाउन पेमेंट के साथ खरीद सकते हैं।

यूजर Samsung Galaxy S9+ और Samsung Galaxy S9 को भी सिर्फ 9,900 रुपये डाउन पेमेंट के साथ खरीद सकते हैं। इसके अलावा iPhone 8 64GB को 10,500 रुपये में खरीदा जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: Xiaomi के 8वीं एनिवर्सिरी पर लॉन्च होगा ये फ्लैगशिप स्मार्टफोन, 3D फेशियल टेक्नोलॉजी से होगा लैस

बता दें कि iPhone X के 64 जीबी वेरिएंट को एयरटेल ऑफर के तहत 36,000 रुपये के डाउन पेमेंट के साथ खरीद सकते हैं। इसके बाद यूजर को 2 साल (24 महीने) तक हर महीने 2,499 रुपये वाला Airtel का स्पेशल रिचार्ज कराना होगा। 2,499 रुपये के इस इस रिचार्ज पैक में यूजर्स को हर महीने 40 GB इंटरनेट डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, अमेजन प्राइम और फ्री हैंडसेट डैमेज प्रोटेक्शन मिलेगा।

टॅग्स :आइफोनएयरटेलऐपलआईफोन एक्ससैमसंग गैलेक्सीटैरिफ प्लान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

कारोबारएक अक्टूबर, 2026 से 30 सितंबर, 2031 तक रहेंगे एयरटेल के चेयरमैन?, सुनील भारती मित्तल को निदेशक मंडल ने किया नियुक्त

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

कारोबार1400 रुपये में बिक रहा 10 किग्रा?, आयात में रुकावट कश्मीर के सेब डीलरों के लिए वरदान साबित?

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की