लाइव न्यूज़ :

सीने के एक्स-रे से उम्र बताने वाला एआई-मॉडल हुई विकसित, जानें इस तकनीक के बारे में

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 18, 2023 3:17 PM

अनुसंधानकर्ताओं ने अपने अध्ययन में कहा कि इस निष्कर्ष से चिकित्सा के क्षेत्र में बड़ी मदद मिलेगी और इससे बीमारी का पहले ही पता लगाने और उसे रोकने की दिशा में काम करने का मार्ग प्रशस्त होगा।

Open in App
ठळक मुद्देजापान के ओसाका मेट्रोपोलिटन विश्वविद्यालय के अनुसंधान से पता चला है। एआई का यह मॉडल अनुमानित और सटीक उम्र के बीच के अंतर से उच्च रक्तचाप और असाध्य श्वसन रोग से संबंधित बीमारियों के बारे में संकेत दे सकता है।

नयी दिल्लीः हाल में विकसित कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का मॉडल किसी के भी सीने के एक्स-रे से उसकी उम्र का आकलन कर सकता है। ‘द लांसेट हेल्दी लॉन्गेविटी’ पत्रिका में प्रकाशित नए अनुसंधान से यह जानकारी सामने आई है। जापान के ओसाका मेट्रोपोलिटन विश्वविद्यालय के अनुसंधान से पता चलता है कि एआई का यह मॉडल अनुमानित और सटीक उम्र के बीच के अंतर से उच्च रक्तचाप और असाध्य श्वसन रोग से संबंधित बीमारियों के बारे में संकेत दे सकता है।

अनुसंधानकर्ताओं ने अपने अध्ययन में कहा कि इस निष्कर्ष से चिकित्सा के क्षेत्र में बड़ी मदद मिलेगी और इससे बीमारी का पहले ही पता लगाने और उसे रोकने की दिशा में काम करने का मार्ग प्रशस्त होगा। जैसे जैसे वैश्विक आबादी की उम्र बढ़ रही है, उम्र से संबंधित और लंबी उम्र के विषय में अनुसंधान का महत्व बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि बुढ़ापा एक जटिल बदलाव है जिसके साथ कई बीमारियां आती हैं और यह अलग अलग लोगों पर अलग अलग असर डालता है।

अनुसंधान का नेतृत्व करने वाले याशुहितो मित्सुयामा ने कहा, ‘‘दवा के क्षेत्र में सटीक उम्र महत्वपूर्ण कारकों में से एक होती है। हमारे नतीजे बताते हैं कि सीने की रेडियोग्राफी-आधारित स्पष्ट उम्र, कालानुक्रमिक उम्र से परे स्वास्थ्य स्थितियों को सटीक रूप से दर्शा सकती है।’’ उम्र के आकलन के लिए एआई मॉडल को 2008 और 2021 के बीच स्वास्थ्य जांच के लिए आए 36,051 स्वस्थ व्यक्तियों से संकलित उनके सीने के करीब 67,000 रेडियोग्राफ का इस्तेमाल कर प्रशिक्षित किया गया है।

अनुसंधानकर्ताओं ने पाया कि मॉडल एआई अनुमानित उम्र और व्यक्ति की सटीक उम्र के बीच मजबूत संबंध दिखाती है। फिर इसे ज्ञात बीमारियों वाले कई रोगियों से संकलित सीने की अतिरिक्त 34,197 रेडियोग्राफ पर एआई-अनुमानित आयु और प्रत्येक बीमारी के बीच संबंध का विश्लेषण करने के लिए प्रशिक्षित किया गया।

कुल मिलाकर इस एआई मॉडल को जापान में पांच संस्थानों से 70,248 उम्मीदवारों से संकलित करीब 1,01,300 एक्स-रे (सीने के) से प्रशिक्षित किया गया। व्यक्ति की अनुमानित एआई उम्र और उनकी सटीक उम्र के बीच तुलना से उच्च रक्तचाप, हाइपरयुरिसीमिया (रक्त में उच्च यूरिक एसिड का स्तर) और श्वसन से संबंधित असाध्य रोगों जैसी गंभीर बीमारियों के बीच संबंध का पता चला।

अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि इसका अर्थ है कि एआई द्वारा अनुमानित आयु जितनी अधिक होगी, इन व्यक्तियों में उपरोक्त बीमारियां होने की संभावना उतनी ही अधिक होगी। 

टॅग्स :उच्च रक्तचापजापान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतब्लॉग: हड़ताल के तौर-तरीकों पर जापान से ली जानी चाहिए सीख

क्रिकेटMongolia-Japan T20I History 2024: मंगोलिया की टीम 12 पर ALL OUT, टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दूसरा न्यूनतम स्कोर, जापान 205 रन से जीता

विश्वEarthquake in Japan-Taiwan Live Updates: ताइवान में भूकंप से तबाही, 10 की मौत और 1070 लोग घायल, लापता होटल कर्मचारी मिले, देखें वीडियो

विश्वTaiwan earthquake LIVE: 25 साल में सबसे शक्तिशाली भूकंप, 4 की मौत, 50 घायल, कई बड़ी इमारतें क्षतिग्रस्त और सुनामी, देखें वीडियो

विश्वEarthquake in Taiwan: भूकंप से दहली ताइवान की धरती; 7.7 तीव्रता के झटके से कई इमारतें ढही, जापान-फिलीपींस में सुनामी की चेतावनी

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाBSNL to launch 4G services: लो जी हो जाएं तैयार!, स्वदेशी प्रौद्योगिकी पर आधारित 4जी सेवाएं अगस्त में होगी लॉन्च, बीएसएनएल ने कसी कमर, जानें क्या होगा असर

टेकमेनियाBajaj Pulsar 400 Launch: लॉन्च से पहले 'बजाज पल्सर 400' की जानकारी लीक, जानें प्रीमियम बाइक की खासियत

टेकमेनियाभारत में WhatsApp ने बनाया 'अकाउंट बैन' करने में नया रिकॉर्ड, 1 फरवरी से 29 फरवरी के बीच 76 लाख से ज्यादा अकाउंट हो चुके हैं प्रतिबंधित

टेकमेनिया'एक्स' पर क्या चल रहा है वायरल?, जानने के लिए यहां क्लिक करें, क्या है माजरा, यहां समझिये

टेकमेनियाभारतवंशी पवन दावुलुरी बने माइक्रोसॉफ्ट विंडोज के चीफ, आईआईटी मद्रास से हैं ग्रेजुएट, जानिए उनके बारे में