लाइव न्यूज़ :

Surya Gochar 2025: कर्क राशि में सूर्य ग्रह का होने जा रहा है प्रवेश, ये 3 राशिवाले हो जाएं सावधान, मुसीबतों से पड़ेगा पाला

By रुस्तम राणा | Updated: July 13, 2025 14:36 IST

कर्क राशि में सूर्य के गोचर से व्यक्ति की संवेदनशीलता भी बढ़ेगी, इसलिए अहंकार और भावनात्मक उतार-चढ़ाव से बचना आवश्यक होगा। ऐसे में इस गोचर से 3 राशि के जातकों को ज्यादा सावधान रहने की जरूरत होगी। 

Open in App

Surya Gochar 2025: सूर्य ग्रह 16 जुलाई को मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। सूर्य के इस गोचर के शुभ-अशुभ प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। यह गोचर व्यक्ति के परिवार और घर के प्रति लगाव को बढ़ाएगा, साथ ही मातृत्व और देखभाल की भावनाओं को भी गहरा करेगा। यह समय नए रिश्तों को मजबूत करने, पुराने मतभेदों पर विजय पाने और घरेलू जीवन में शांति और खुशी स्थापित करने का है। हालांकि, कर्क राशि में सूर्य के गोचर से व्यक्ति की संवेदनशीलता भी बढ़ेगी, इसलिए अहंकार और भावनात्मक उतार-चढ़ाव से बचना आवश्यक होगा। ऐसे में इस गोचर से 3 राशि के जातकों को ज्यादा सावधान रहने की जरूरत होगी। 

इन तीन राशिवालों को रहना होगा विशेष सावधान

धनु राशि: सूर्य के इस गोचर के नकारात्मक प्रभाव आपके ऊपर पड़ सकते हैं। ऐसे में आपको भी सूर्य गोचर के बाद विशेष सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी। इस समय शत्रुओं से दूरी बनाकर रखें और किसी तरह के वाद-विवाद में न पड़ें। किसी दूसरे के मामलों में दखलअंदाजी करना भारी पड़ सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें और अपनी सेहत का ध्यान रखें। गरिष्ठ भोजन न करें। 

सिंह राशि: सूर्य के कर्क राशि में गोचर से सिंह राशि वाले जातकों को भी परेशानी उठानी पड़ सकती है। इस अवधि में आपकी चिंताएं बढ़ सकती हैं। ऐसा काम न करें जिससे कि आपको कोर्ट - कचहरी के मामले देखने पड़ें। यदि पहले न्यायिक मामले हैं तो बहुत सावधान होकर काम करें और इस दौरान कोई भी बड़ा निर्णय बहुत सोच-समझकर करें। नया काम करने के लिए भी समय अच्छा नहीं है। 

कुंभ राशि: सूर्य गोचर में कुंभ राशि वालों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना होगा। कार्यक्षेत्र में आप कड़ी मेहनत करेंगे, लेकिन परिणाम देरी से मिलेंगे। आप अपनी दिनचर्या को लेकर अधिक अनुशासित रहेंगे। यह समय अपनी जीवनशैली को बेहतर बनाने, व्यायाम और खान-पान पर ध्यान देने का है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। लोकमत हिन्दी इसकी पुष्टि नहीं करता है।) 

टॅग्स :ज्योतिषीय संकेतसूर्यज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग