लाइव न्यूज़ :

नवरात्रि को स्पेशल बनाने के लिए गरबा क्वीन फाल्गुनी पाठक ने लाया नया गाना 'वासलड़ी', थिरकने के लिए हो जाइए तैयार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 14, 2022 15:44 IST

विनोद भानुशाली द्वारा निर्मित इस गाने के लिए फाल्गुनी ने शैल हांडा के साथ सहयोग किया है। शैल ने इस गाने को कंपोज किया और फाल्गुनी के साथ मिलकर गाया है। इसके बोल भोजक अशोक अंजाम ने लिखा है।

Open in App
ठळक मुद्देफाल्गुनी पाठक ने कहा, "मैं अपने प्रशंसकों के प्यार के लिए म्यूजिक बनाती हूं गरबा क्वीन ने कहा कि इस नवरात्रि में 'वासलड़ी' उनके लिए मेरी तरफ से एक उपहार है।यह गाना हिट्ज म्यूजिक पर अब उपलब्ध है।

नवरात्रि के त्योहार का लोगों को बेसब्री से इंतजार होता है। नवरात्रि में गरबा और उसमें गरबा क्वीन फाल्गुनी पाठक के गाने सुनकर लोगों के पैर अपने आप थिरकने लगते हैं। तो इस बार नवरात्रि को और खास बनाने के लिए गरबा क्वीन अपने फैंस के लिए लेकर आ रहीं है वासलड़ी जो आपको झूमने पर मजबूर कर देगा। विनोद भानुशाली द्वारा निर्मित इस गाने के लिए फाल्गुनी ने शैल हांडा के साथ सहयोग किया है। शैल ने इस गाने को कंपोज किया और फाल्गुनी के साथ मिलकर गाया है। इसके बोल भोजक अशोक अंजाम ने लिखा है।  

फाल्गुनी पाठक हमेशा से ही नवरात्रि का पर्याय रही हैं। पिछले कई सालों से दर्शक उनके गाने पर प्यार बरसाते आये हैं। उनके गानों पर झूमते हुए नजर आये हैं। वासलड़ी के साथ दर्शक कई वर्षो बाद अपनी पसंदीदा गायिका फाल्गुनी पाठक को इस गाने के म्यूजिक वीडियो में देखेंगे। इस खबर के साथ उनके फैंस का उत्साह देखने लायक है।   

इस कलरफुल, वाइब्रेंट और एनर्जेटिक  गरबा वीडियो को जिगर सोनी और सुहराद सोनी द्वारा कोरियोग्राफ किया गया है। वे वीडियो में भी हैं। वीडियो संजय लोंधे द्वारा निर्देशित किया गया है। गाने के बारे में बात करते हुए फाल्गुनी पाठक ने कहा, "मैं अपने प्रशंसकों के प्यार के लिए म्यूजिक बनाती हूं और इस नवरात्रि में 'वासलड़ी ' उनके लिए मेरी तरफ से एक उपहार है। मुझे उम्मीद है इस गरबा वे मेरे इस गाने को लूप में बजायेंगे।

विनोद भानुशाली ने कहा, “फाल्गुनी पाठक के गानों  के बिना नवरात्रि अधूरी है। उनके गाने आज भी हमें याद हैं और एक म्यूजिक लेबल के रूप में हमने अपने प्रशंसकों को गरबा करने के लिए एक नया गाना देने का  प्रयास किया है। 'वासलड़ी ' उनके संगीत के असली सार को दर्शाता है, उनकी सिग्नेचर स्टाइल के साथ अपनेपन की भावना लाती है और हमें पूरा विश्वास है कि इस त्योहारी सीजन में यह आपका नया पसंदीदा गीत होगा।" इस नवरात्री वासलड़ी पर झूमने के लिए हो तैयार हो जाइए। यह गाना हिट्ज म्यूजिक पर अब उपलब्ध है।

टॅग्स :शारदीय नवरात्रिनवरात्रि
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

ज़रा हटकेVIRAL: नन्ही बच्ची ने CM योगी को दिया बुलडोजर गिफ्ट, सब रह गए हैरान

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठChaitra Navratri 2026: कश्मीर से कन्याकुमारी तक, ऐसे मनाया जाता है भारत के विभिन्न कोनों में चैत्र नवरात्रि का उत्सव

भारतबागपत और बिजनौरः व्रत में कुट्टू से बना फलाहार खाने के बाद एडीएम समेत करीब 50 लोग बीमार?, अस्पताल में भर्ती

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल