लाइव न्यूज़ :

Holashtak 2024: होली से पहले लगने जा रहा है होलाष्टक और खरमास, शादी-विवाह जैसे मांगलिक कार्यों पर लगेगा विराम

By रुस्तम राणा | Published: March 11, 2024 3:08 PM

Holashtak 2024 Date: होलाष्टक 17 मार्च (रविवार) से लग जाएगा, होली के दिन ही समाप्त होगा। धार्मिक मान्यता है कि होलाष्टक में शादी-विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन आदि शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। क्योंकि यह अवधि मांगलिक कार्यों के लिए अशुभ मानी जाती है।

Open in App

Holashtak 2024 : इस साल 25 मार्च (सोमवार) को होली मनाई जाएगी। लेकिन होली से 8 दिन पूर्व होलाष्टक लग जाएगा। होलाष्टक 17 मार्च (रविवार) से लग जाएगा, होली के दिन ही समाप्त होगा। धार्मिक मान्यता है कि होलाष्टक में शादी-विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन आदि शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। क्योंकि यह अवधि मांगलिक कार्यों के लिए अशुभ मानी जाती है। होलाष्टक से भी पहले खरमास भी लग रहा है, जो 14 मार्च से लग जाएगा, जो 13 अप्रैल को समाप्त होगा। ज्योतिष मान्यता के अनुसार, खरमास में भी मांगलिक कार्य वर्जित होते हैं। 

होलाष्टक में क्यों नहीं होते हैं शुभ कार्य

धार्मिक मान्यता के अनुसार, होलाष्टक में वातावरण में नकारात्मकता ऊर्जा का प्रवाह बढ़ जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अष्टमी तिथि को चन्द्रमा, नवमी को सूर्य, दशमी को शनि, एकादशी को शुक्र, द्वादशी को गुरु, त्रयोदशी को बुध, चतुर्दशी को मंगल और पूर्णिमा को राहु उग्र अवस्था में रहते हैं। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति होलाष्टक के दौरान कोई मांगलिक काम करता है तो उसे कई तरह की परेशानियां आती है, या फिर वह अधूरा रह जाता है।

खरमास में इस कारण नहीं होते मांगलिक कार्य

सूर्य देव जब-जब बृहस्पति की राशियों धनु और मीन में प्रवेश करता है तब खरमास लगता है क्योंकि सूर्य के कारण बृहस्पति निस्तेज हो जाते हैं। इसलिए खरमास में सभी शुभ कार्य जैसे विवाह, मुंडन, गृहप्रवेश आदि नहीं किए जाते हैं, क्योंकि शुभ कार्यों के लिए बृहस्पति का साक्षी होना आवश्यक है।

अप्रैल में विवाह मुहूर्त 

अप्रैल माह की 13 तारीख को खरमास समाप्त होगा। इसके बाद 17 अप्रैल से मांगलिक कार्यों की शुरुआत होगी। अप्रैल के माह में 18,19,20,21, 22, 23, 24, 25 और 26 को शुभ दिन हैं और इसमें विवाह किए जा सकते हैं लेकिन अप्रैल माह में गृह प्रवेश और मुंडन संस्कार के लिए कोई शुभ तिथि नहीं है। 

 

टॅग्स :होलीखरमासहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठApara Ekadashi 2024: कब है अपरा एकादशी व्रत? नोट करें तारीख, जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

पूजा पाठShani Jayanti 2024 Katha: जब शनि की वक्र दृष्टि से काले पड़े सूर्यदेव, तो लेनी पड़ी शिवजी की शरण

पूजा पाठGanga Dussehra 2024 Date: जून में इस डेट को गंगा दशहरा, जानिए गंगा स्नान का शुभ मुहूर्त, अनुष्ठान और महत्व

पूजा पाठJune 2024 Vrat and Tyohar list: जून में वट सावित्री व्रत, शनि जयंती और निर्जला एकादशी जैसे बड़े त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

पूजा पाठShani Jayanti 2024: कब मनाई जाएगी शनि जयंती? जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और कथा

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 28 May 2024: आज सिंह राशि वाले करेंगे अपने जीवन की एक नई शुरुआत, पढ़ें दैनिक राशिफल

पूजा पाठआज का पंचांग 28 मई 2024: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 27 May 2024: आज नुकसान से बचने के लिए सिंह राशि वाले रहें सावधान, जानिए अपना राशिफल

पूजा पाठआज का पंचांग 27 मई 2024: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठSaptahik Rashifal (27 May-02 June 2024): इस सप्ताह मकर और मेष समेत इन 5 राशिवालों का बदलेगा भाग्य, दूर होंगी जीवन में चल रही परेशानियां