June 2024 Vrat and Tyohar list: जून में वट सावित्री व्रत, शनि जयंती और निर्जला एकादशी जैसे बड़े त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 23, 2024 02:19 PM2024-05-23T14:19:05+5:302024-05-23T14:19:05+5:30

June 2024 Vrat and Tyohar list: जून माह में शनि जयंती, गंगा दशहरा और गायत्री जयंती जैसे विशेष व्रत-त्योहार आएंगे। माह की शुरूआत में अपरा एकादशी व्रत (2 जून) पड़ेगा। वहीं अंत में आषाढ़ शुक्ल पक्ष की कालाष्टमी (28 जून) व्रत आएगा।

June 2024 Vrat and Tyohar list: Big festivals like Vat Savitri Vrat, Shani Jayanti and Nirjala Ekadashi in June, see full list | June 2024 Vrat and Tyohar list: जून में वट सावित्री व्रत, शनि जयंती और निर्जला एकादशी जैसे बड़े त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

June 2024 Vrat and Tyohar list: जून में वट सावित्री व्रत, शनि जयंती और निर्जला एकादशी जैसे बड़े त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

June 2024 Vrat and Tyohar: जून माह हिन्दू व्रत एवं त्योहार की दृष्टि से महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस माह हिन्दू धर्म से जुड़े कई व्रत त्योहार मनाए जाएंगे। साल 2024 के जून माह में सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना से वट सावित्री भी रखेंगी। इस व्रत में बरगद के पेड़ की पूजा होती है। हिन्दू धर्म के सबसे कठिन व्रतों में से एक निर्जला एकादशी व्रत (18 जून) भी इसी मास में पड़ने जा रहा है। इस व्रत में जल ग्रहण किए बिना उपवास रखा जाता है। ये व्रत हर साल ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की एकादशी को रखा जाता है।

हालांकि इससे एक दिन पूर्व इस्लाम मजहब का महत्वपूर्ण त्योहार ईद उल जुहा, जिसे बकरीद (17 जून) के नाम से जाना जाता है, भी जून माह में पड़ रहा है। जून माह में शनि जयंती, गंगा दशहरा और गायत्री जयंती जैसे विशेष व्रत-त्योहार आएंगे। माह की शुरूआत में अपरा एकादशी व्रत (2 जून) पड़ेगा। वहीं अंत में आषाढ़ शुक्ल पक्ष की कालाष्टमी (28 जून) व्रत आएगा। नीचे देखें जून माह के महत्वपूर्ण व्रत त्योहारों की पूरी लिस्ट- 

जून 2024 के व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट

अपरा एकादशी- जून 2, 2024, रविवार
प्रदोष व्रत- जून 4, 2024, मंगलवार
मासिक शिवरात्रि- जून 4, 2024, मंगलवार
वट सावित्री व्रत- जून 6, 2024, बृहस्पतिवार
शनि जयन्ती- जून 6, 2024, बृहस्पतिवार
रोहिणी व्रत- जून 6, 2024, बृहस्पतिवार
ज्येष्ठ अमावस्या- जून 6, 2024, बृहस्पतिवार
महाराणा प्रताप जयन्ती- जून 9, 2024, रविवार
विनायक चतुर्थी- जून 10, 2024, सोमवार
स्कन्द षष्ठी जून- 11, 2024, मंगलवार
धूमावती जयन्ती- जून 14, 2024, शुक्रवार
मासिक दुर्गाष्टमी- जून 14, 2024, शुक्रवार
महेश नवमी- जून 15, 2024, शनिवार
मिथुन संक्रान्ति- जून 15, 2024, शनिवार
गंगा दशहरा- जून 16, 2024, रविवार
गायत्री जयन्ती- जून 17, 2024, सोमवार
बकरीद- जून 17, 2024, सोमवार
निर्जला एकादशी- जून 18, 2024, मंगलवार
रामलक्ष्मण द्वादशी- जून 18, 2024, मंगलवार
प्रदोष व्रत- जून 19, 2024, बुधवार
वट पूर्णिमा व्रत- जून 21, 2024, शुक्रवार
ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत- जून 21, 2024, शुक्रवार
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस- जून 21, 2024, शुक्रवार
अन्वाधान- जून 21, 2024, शुक्रवार
कबीरदास जयन्ती- जून 22, 2024, शनिवार
ज्येष्ठ पूर्णिमा- जून 22, 2024, शनिवार
इष्टि- जून 22, 2024, शनिवार
कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी- जून 25, 2024, मंगलवार
कालाष्टमी- जून 28, 2024, शुक्रवार

Web Title: June 2024 Vrat and Tyohar list: Big festivals like Vat Savitri Vrat, Shani Jayanti and Nirjala Ekadashi in June, see full list

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे