लाइव न्यूज़ :

Ganga Dussehra 2022 Date: गंगा दशहरा कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व

By रुस्तम राणा | Published: June 02, 2022 2:21 PM

इस बार हिंदू पंचांग के अनुसार, गंगा दशहरा 09 जून को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यता है कि माना जाता है कि इसी दिन मां गंगा का आगमन धरती पर हुआ था।

Open in App

Ganga Dussehra 2022: गंगा दशहरा हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व हर साल ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन गंगा नदी में स्नान करने का विशेष महत्व है। इस बार हिंदू पंचांग के अनुसार, गंगा दशहरा 09 जून को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यता है कि माना जाता है कि इसी दिन मां गंगा का आगमन धरती पर हुआ था। गंगा दशहरा वाले दिन लोग मां गंगा की पूजा करते हैं। काशी, हरिद्वार और प्रयाग के घाटों पर गंगा में डुबकी लगाने जाते हैं। 

गंगा दशहरा मुहूर्त 2022

दशमी तिथि प्रारंभ - 09 जून, गुरुवार को सुबह 08 बजकर 21 मिनटदशमी तिथि समाप्त - 10 जून, शुक्रवार को सुबह 07 बजकर 25 मिनटहस्त नक्षत्र - सुबह 04:26 बजे, जून 10 तक।वरीयान योग- रात्रि 01:50 बजे, जून 10 तक।

गंगा दशहरा का महत्व

गंगा दशहरा, दस शुभ वैदिक गणनाओं के लिए मनाया जाता है जो विचारों, भाषण और कार्यों से जुड़े दस पापों को धोने की गंगा की क्षमता को दर्शाता है। दस वैदिक गणनाओं में ज्येष्ठ माह, शुक्ल पक्ष, दसवां दिन, गुरुवार, हस्त नक्षत्र, सिद्ध योग, गर-आनंद यौग और कन्या राशि में चंद्रमा और वृष राशि में सूर्य शामिल हैं। मान्यता ऐसी है कि इस दिन मां गंगा की पूजा करने से मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है। 

ऐसे करें गंगा दशहरा की पूजा

शुभ मुहूर्त में गंगा स्नान करें। यदि घर हैं तो घर में नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें। स्वच्छ वस्त्र धारण करें। स्नान के दौरान ऊं नम: शिवाय नारायण्यै दशहराय गंगाय नम: का जाप करें। इस दिन 10 अंक का विशेष महत्व है।पूजा करते समय सभी सामग्रियों को 10 की मात्रा में चढ़ाएं। जैसे 10 फूल, 10 दीपक, 10 फल आदि।

गंगा दशहरा की पौराणिक कथा

पौराणिक कथा के अनुसार, मां गंगा का अवतरण ज्येष्ठ शुक्ल दशमी को हस्त नक्षत्र में हुआ था। माना जाता है भागीरथ अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए धरती पर गंगा को लाए थे। उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर मां गंगा ने दर्शन दिए और भागीरथ ने उनसे धरती पर आने की प्रार्थना की। मां गंगा ने कहा “मैं धरती पर आने के लिए तैयार हूं , लेकिन मेरी तेज धारा धरती पर प्रलय ले आएगी। जिस पर भागीरथ ने उनसे इसका उपाय पूछा और गंगा ने शिव जी को इसका उपाय बताया। माना जाता है कि मां गंगा के प्रचंड वेग को नियंत्रित करने के लिए भगवान शिव ने उन्हें अपनी जटाओं में समा लिया जिससे धरती को प्रलय से बचाया जा सके। 

गंगा दशहरा पर क्या दान करें

गंगा दशहरा पर शीतलता देने वाली चीजों का दान करना चाहिए। इसमें ठंडे फल, पंखा, मटका ,सत्तू का दान आदि कर सकते हैं। इस दिन घरों में भगवान सत्यनारायण की कथा सुन सकते हैं। 

टॅग्स :गंगा दशहरात्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGanga Dussehra 2024 Date: कब है गंगा दशहरा? जानें तिथि, शुभ योग, पूजा विधि और महत्व

भारतब्लॉग: खालसा मेरो रूप है खास, खालसे में हऊ करों निवास

पूजा पाठChaiti Chhath 2024: आज से शुरू हुआ 4 दिनों चैती छठ पर्व, जानें नहाय-खाय, खरना, अर्घ्य और पारण की तारीख

पूजा पाठHappy Baisakhi 2024: जानें बैसाखी पर्व का महत्व, क्या हैं इसकी विशेषताएं और मनाने का कारण?

पूजा पाठHappy Eid al-Fitr 2024 Wishes: दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ईद की शुभकामनाएं, दिल से कहें ईद मुबारक

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठSita Navami 2024: सीता नवमी पर पारिवारिक कलह को दूर करने के लिए करें जरूर करें यह उपाय

पूजा पाठMohini Ekadashi 2024: मोहिनी एकादशी पर बन रहे हैं कईं शुभ योग, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, व्रत विधि और कथा

पूजा पाठJyeshtha Month 2024: कब शुरू हो रहा ज्येष्ठ महीना, जानें इस दौरान मनाए जानते हैं कौन-कौन से त्यौहार और व्रत

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 16 May 2024: आज इन 4 राशियों के योग में है धन, जानिए क्या कहता है आपका भाग्य

पूजा पाठआज का पंचांग 16 मई 2024: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय