लाइव न्यूज़ :

Bhai Dooj 2020: भाई दूज आज, जानें माथे पर टीका लगाने का शुभ मुहूर्त, विथि, कथा व महत्व

By धीरज पाल | Published: November 16, 2020 10:41 AM

भाई दूज के दिन शुभ मुहूर्त में ही बहनों को भाई के माथे पर टीका लगाना चाहिए। मान्यता है कि भाई दूज के दिन पूजा करने के साथ ही व्रत कथा भी जरूर सुननी और पढ़नी चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देभाई दूज हर साल कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। भाई रक्षा का संकल्प लेते हुए बहन को तोहफा देता है।

आज यानी 16 नवंबर को देशभर में भाई दूज का त्योहार मनाया जा रहा है। ये त्योहार हर साल कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। इस दिन बहनें व्रत, पूजा और कथा करके भाई की लंबी आयु और समृद्धि की कामना करती हैं और भाइयों के माथे पर तिलक लगाती हैं। इसके बदले भाई उनकी रक्षा का संकल्प लेते हुए तोहफा देता है।

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, भाई दूज के दिन शुभ मुहूर्त में ही बहनों को भाई के माथे पर टीका लगाना चाहिए। मान्यता है कि भाई दूज के दिन पूजा करने के साथ ही व्रत कथा भी जरूर सुननी और पढ़नी चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से शुभ फल मिलता है।

भाई दूज तिलक शुभ मुहूर्त

भाई दूज का टीका शुभ मुहूर्त दिन 12:56 से 03:06 तक है।

भाई दूज कथा

पौराणिक कथा के मुताबिक भगवान सूर्य नारायण की पत्नी का नाम छाया था। उनकी कोख से यमराज और यमुना का जन्म हुआ था। यमुना यमराज से बड़ा स्नेह करती थी। वह उससे बराबर निवेदन करती कि इष्ट मित्रों सहित उसके घर आकर भोजन करो। अपने कार्य में व्यस्त यमराज बात को टालता रहा। कार्तिक शुक्ला का दिन आया। यमुना ने उस दिन फिर यमराज को भोजन के लिए निमंत्रण देकर, उसे अपने घर आने के लिए वचनबद्ध कर लिया।यमराज ने सोचा कि मैं तो प्राणों को हरने वाला हूं।

मुझे कोई भी अपने घर नहीं बुलाना चाहता। बहन जिस सद्भावना से मुझे बुला रही है, उसका पालन करना मेरा धर्म है। बहन के घर आते समय यमराज ने नरक निवास करने वाले जीवों को मुक्त कर दिया। यमराज को अपने घर आया देखकर यमुना की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उसने स्नान कर पूजन करके व्यंजन परोसकर भोजन कराया। यमुना द्वारा किए गए आतिथ्य से यमराज ने प्रसन्न होकर बहन को वर मांगने का आदेश दिया।यमुना ने कहा कि भद्र! आप प्रति वर्ष इसी दिन मेरे घर आया करो। मेरी तरह जो बहन इस दिन अपने भाई को आदर सत्कार करके टीका करें, उसे तुम्हारा भय न रहे। यमराज ने तथास्तु कहकर यमुना को अमूल्य वस्त्राभूषण देकर यमलोक की राह की। इसी दिन से पर्व की परम्परा बनी। ऐसी मान्यता है कि जो आतिथ्य स्वीकार करते हैं, उन्हें यम का भय नहीं रहता। इसीलिए भैयादूज को यमराज और यमुना का पूजन किया जाता है।

भाई दूज के शुभ अवसर के साथ ही आज चित्रगुप्त भगवान की भी पूजा की जाएगी। चित्रगुप्त हिंदुओं के प्रमुख देवता माने जाते हैं। पुराणों के मुताबिक, चित्रगुप्त अपने दरबार में मनुष्यों के पाप-पुण्य का लेखा-जोखा कर न्याय करते थे। व्यापारी वर्ग के लोगों के लिए यह दिन नए साल की शुरुआत जैसा है। इस दिन नए बहीखातों पर 'श्री' लिखकर कार्य प्रारंभ किया जाता है।हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, इस दिन अगर चचेरी, ममेरी, फुफेरी या कोई भी बहन अपने हाथ से भाई को भोजन कराए तो उसकी आयु बढ़ती है। साथ ही जीवन के कष्ट भी दूर होते हैं।

टॅग्स :भाई दूज
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBhai Dooj 2023: भाई दूज के दिन बहन क्यों लगाती है भाई के माथे पर तिलक? जानें महत्व, शुभ मुहूर्त और बहुत कुछ

भारतभारतीय सेना के जवानों ने जम्मू कश्मीर में एलओसी पर मनाया भाईदूज

बॉलीवुड चुस्कीBollywood Bhai Dooj: बॉलीवुड सितारों ने ऐसे मनाया 'भाई दूज' का त्योहार, कार्तिक आर्यन ने छुए बहन के पांव, देखें तस्वीरें

पूजा पाठBhai Dooj 2022 Wishes: भाई दूज के पावन अवसर पर इन स्पेशल मैसेज से भाई-बहन एक-दूसरे को दें बधाई

पूजा पाठदिवाली 2022: धनतेरस से भैया दूज तक मनाया जाता है दिवाली पर्व, जानें किस तारीख को कौन-सा त्योहार

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठBaglamukhi Jayanti 2024: कब है बगलामुखी जयंती, क्या है पूजा का समय, इन रीति-रिवाज संग करें पूजा

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 14 May 2024: आज वृषभ, कर्क और कन्या समेत इन 5 राशिवालों के योग में है धन, आर्थिक लाभ के प्रबल संकेत

पूजा पाठआज का पंचांग 14 मई 2024: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठआज का पंचांग 13 मई 2024: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठGanga Saptami Katha: जब क्रोध में गंगा नदी को पूरा पी गए महर्षि जह्नु, फिर आगे क्या हुआ? पढ़ें गंगा सप्तमी की रोचक कथा