लाइव न्यूज़ :

पंजाब: जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव में कांग्रेस की भारी जीत

By भाषा | Updated: September 23, 2018 23:16 IST

प्रदेश निर्वाचन आयोग ने कहा कि कांग्रेस ने जिला परिषद की 353 सीटों में से 331 सीटों पर जीत हासिल की जबकि शिरोमणि अकाली दल को 18 सीटें मिली हैं।

Open in App

चंडीगढ़, 23 सितंबर: पंजाब में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के रविवार को घोषित हुए नतीजों के मुताबिक सत्ताधारी कांग्रेस को भारी जीत हासिल हुई है। 

प्रदेश निर्वाचन आयोग ने कहा कि कांग्रेस ने जिला परिषद की 353 सीटों में से 331 सीटों पर जीत हासिल की जबकि शिरोमणि अकाली दल को 18 सीटें मिली हैं। बीजेपी के खाते में दो सीटें आईं जबकि आम आदमी पार्टी का इन चुनावों में खाता भी नहीं खुला। 

आयोग ने यहां एक बयान में कहा कि 150 पंचायत समितियों के 2,899 जोनों में से कांग्रेस के 2,351 उम्मीदवार जीते, शिरोमणी अकाली दल के 353 उम्मीदवार विजयी रहे जबकि भाजपा को 63 और आप को 20 सीटों पर जीत हासिल हुई। भाकपा को एक, शिअद (अमृतसर) को दो, माकपा को दो सीटों पर जीत मिली जबकि 107 सीटों पर अन्य विजयी रहे।

मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने चुनावों में कांग्रेस की जीत की सराहना करते हुए कहा, ‘‘यह दिखाता है कि लोगों ने कांग्रेस में भरोसा व्यक्त किया है और अपना पूरा समर्थन दिया है।’’ 

टॅग्स :पंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

राजनीति अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे