लाइव न्यूज़ :

‘प्यार किया तो डरना क्या’, महाराष्ट्र सरकार के मंत्री अब्दुल सत्तार ने सहयोगी धनंजय मुंडे का बचाव किया

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 14, 2021 20:22 IST

महाराष्ट्र के सामाजिक न्याय मंत्री धनंजय मुंडे के खिलाफ एक महिला द्वारा लगाए गए बलात्कार के आरोपों को गंभीर बताते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने बृहस्पतिवार को कहा कि पार्टी इस मुद्दे पर चर्चा करके शीघ्र फैसला करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देराकांपा प्रमुख ने कहा कि मलिक के खिलाफ कोई निजी आरोप नहीं लगा है। पवार ने कहा कि मुंडे ने बुधवार को उनसे भेंट करके आरोपों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।मुंडे ने आरोपों से इंकार करते हुए दावा किया है कि महिला और उसकी बहन उन्हें ब्लैकमेल कर रही है।

जालनाः महाराष्ट्र सरकार में शिवसेना से मंत्री अब्दुल सत्तार ने बलात्कार का आरोप झेल रहे अपने राकांपा कैबिनेट सहयोगी धनंजय मुंडे का बचाव करते हुए कहा कि ‘प्यार किया तो डरना क्या।’’

यहां पत्रकारों से बातचीत में सत्तार ने कहा कि मुंडे ने खुद ही कहा है कि शिकायत करने वाली महिला की बहन के साथ उनके प्रेम संबंध रहे हैं और उनके दो बच्चे भी हैं। मुंडे के खिलाफ बलात्कार के आरोपों और भाजपा द्वारा उने इस्तीफे की मांग पर मंत्री ने कहा, ‘‘उन्होंने (मुंडे) कुछ नहीं छुपाया है... प्यार किया तो डरना क्या।’’

गायक बनने की इच्छुक 37 वर्षीय महिला ने 10 जनवरी को मुंबई के पुलिस आयुक्त को लिखे पत्र में आरोप लगाया कि 2006 में मुंडे ने उसके साथ बार-बार बलात्कार किया। महिला ने दावा किया कि उसने पहले ओशिवरा थाने में शिकायत दी थी लेकिन उसे नजरअंदाज कर दिया गया।

बीड़ जिले से राकांपा नेता मुंडे ने आरोपों से इंकार करते हुए दावा किया है कि महिला और उसकी बहन उन्हें ब्लैकमेल कर रही है। मुंडे (45) ने कहा कि महिला का दावा उन्हें ब्लैकमेल करने की साजिश का हिस्सा है। हालांकि, उन्होंने स्वीकार किया कि वह महिला की बहन के साथ प्रेम संबंध में थे और उनके दो बच्चे भी हैं। मुंडे ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि उनकी पत्नी, परिवार और मित्रों को इस संबंध के बारे में पता था और उनके परिवार ने दोनों बच्चों को स्वीकार भी किया है।

उन्होंने कहा कि जिस महिला के साथ उनके संबंध थे, वह 2019 से ही उन्हें ब्लैकमेल कर रही है। उन्होंने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी और बंबई उच्च न्यायालय का रुख कर उनके खिलाफ मानहानिकारक सामग्री के वितरण पर रोक लगाने की मांग की थी।

सत्तार ने कहा कि 1990 के दशक में जब एक महिला के साथ अपने संबंधों को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता दिवंगत गोपीनाथ मुंडे को आलोचना झेलनी पड़ रही थी तो उस वक्त शिवसेना सुप्रीमो बाल ठाकरे ने पूर्व उपमुख्यमंत्री का बचाव करते हुए कहा था कि ‘प्यार किया तो डरना क्या।’ धनंजय ने उक्त संबंध के बारे में चुनावी हलफनामे में जिक्र नहीं किया है, इन आरोपों के बारे में सत्तार ने कहा कि ज्यादातर नेता ऐसा करते हैं, भाजपा वाले भी करते हैं।

शिवसेना नेता ने कहा, ‘‘भाजपा नेताओं के खिलाफ मेरे पास ऐसी सूचना है और उचित समय पर मैं उनका पर्दाफाश करूंगा।’’ सत्तार ने आरोप लगाया कि 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जालना से शिवसेना उम्मीदवार के खिलाफ काम किया जिसके कारण उन्हें कांग्रेस के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

2019 विधानसभा चुनाव शिवसेना और भाजपा ने साथ मिलकर लड़ा था लेकिन बाद में सत्ता के बंटवारे को लेकर दोनों के रास्ते अलग-अलग हो गए। नवंबर 2019 में राकांपा और कांग्रेस से हाथ मिलाकर शिवसेना ने राज्य में महा विकास अघाड़ी सरकार बनायी जिसमें शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बने। 

टॅग्स :मुंबईधनंजय मुंडेशरद पवारउद्धव ठाकरेउद्धव ठाकरे सरकारराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतमुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए 350 टन वजनी कटरहेड को मुंबई के विक्रोली शाफ्ट में उतारा गया

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

क्राइम अलर्टपत्नी के सामने माता रंजुदेवी और पिता इंद्राराम महतो ने पति चंदन इंद्राराम को फटकारा और भला-बुरा कहा?, मूसल से पीट-पीटकर मां-बाप को मार डाला

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा