लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लालू यादव ने चारा घोटाले मामले में दायर की जमानत के लिए याचिका, ढाई साल से न्यायिक हिरासत में जेल में हैं बंद

By भाषा | Updated: July 5, 2020 00:28 IST

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव ने चाईबासा कोषागार से गबन से जुड़े एक अन्य मामले में जमानत याचिका दायर की।

Open in App
ठळक मुद्देलालू यादव ने झारखंड उच्च न्यायालय में जमानत याचिका दायर की है।लालू ने चाईबासा कोषागार से गबन से जुड़े मामले में जमानत मांगी है।लालू प्रसाद यादव के वकील प्रभात कुमार ने इस बात की जानकारी दी।

रांची। चारा घोटाला मामले में न्यायिक हिरासत में बंद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले चाईबासा कोषागार से गबन से जुड़े एक अन्य मामले में शनिवार को झारखंड उच्च न्यायालय में जमानत याचिका दायर की। लालू प्रसाद यादव के वकील प्रभात कुमार ने इस बात की जानकारी दी।

प्रभात कुमार ने बताया कि लालू ने चारा घोटाले के चाईबासा कोषागार से गबन से जुड़े मामले आरसी 68/96 मामले में आज झारखंड उच्च न्यायालय में जमानत याचिका दायर की क्योंकि इस मामले में उन्होंने तय सजा अवधि की आधी सजा न्यायिक हिरासत में बिता ली है।

23 दिसंबर 2017 से न्यायिक हिरासत में है लालू यादव

उन्होंने बताया कि चारा घोटाले के चाईबासा कोषागार से गबन से जुड़े इस मामले में लालू यादव को विशेष सीबीआई अदालत ने पांच वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनायी थी और उन्होंने चाईबासा के इस दूसरे चारा घोटाला मामले में 23 दिसंबर, 2017 को न्यायिक हिरासत में जेल भेजे जाने के बाद से ढाई वर्ष से अधिक की सजा पूरी कर ली है।

न्यायिक हिरासत में रांची के रिम्स में भर्ती हैं लालू यादव

लालू यादव पर चारा घोटाले से संबंधित झारखंड में पांच मामले हैं जिनमें से दो मामलों में उन्हें पहले ही जमानत मिल चुकी है। जबकि डोरंडा कोषागार से गबन के एक मामले में अभी सीबीआई अदालत में यहां सुनवाई जारी है। लालू चारा घोटाले के तीन विभिन्न मामलों में यहां सजा सुनाये जाने के बाद से ही न्यायिक हिरासत में राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में भर्ती हैं जहां उनका मधुमेह, उच्च रक्तचाप समेत अनेक बीमारियों के लिए इलाज चल रहा है।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवबिहार विधान सभा चुनाव २०२०
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिशांत कुमार ने कसा लालू-राबड़ी सरकार पर तंज, कहा- 2005 से पहले बिहार में कितने दंगे और हिंसा हुआ करते थे

भारतआखिर क्यों जनता से कट रहे लालू यादव?, होली दंगल बंद और अब रमजान में नहीं इफ्तार दावत?, राजद ने 20 साल पुरानी परंपरा तोड़ दी?

भारतआखिर क्यों विधायक फैसल रहमान पर कार्रवाई नहीं कर रहे तेजस्वी यादव?, 25 विधायक से होंगे 24?, मुख्य विपक्षी दल का दर्जा और नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी?

भारतविधानसभा चुनाव हारे तो यूरोप निकले और राज्यसभा में पराजय होने पर कोलकाता पहुंचे?, शिवानंद तिवारी ने तेजस्वी यादव से कहा-पराजय से ज़्यादा बुरा मैदान छोड़ना?

भारतराज्यसभा चुनाव में हार, तेजस्वी ने फैजल पर एक्शन लिया तो नेता प्रतिपक्ष पद खतरे में?, कांग्रेस विधायक कुशवाहा ने कहा-दीपक यादव या मुकेश सहनी से बेहतर उम्मीदवार कौन?

राजनीति अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों