लाइव न्यूज़ :

Coronavirus lockdown in India: भाजपा विधायक पर मामला दर्ज, जन्मदिन पर लोगों को किया एकत्रित, मुफ्त राशन बांटा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 7, 2020 14:44 IST

महाराष्ट्र में भाजपा विधायक दादाराव केछे पर आरोप है कि उन्होंने अपने जन्मदिन पर लोगों से मुफ्त राशन लेने के लिए आवास पर एकत्रित होने के लिए कहा था।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस निरीक्षक संपत चव्हाण ने कहा कि केछे के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 और 269 के तहत मामला रविवार देर रात दर्ज किया गया।वर्धा जिले के अरवी से भाजपा विधायक ने कथित तौर पर घोषणा की थी कि वह अपने जन्मदिन पर गरीबों और मजदूरों को मुफ्त राशन वितरित करने जा रहे हैं।

वर्धाः महाराष्ट्र में भाजपा विधायक दादाराव केछे के खिलाफ कोरोना वायरस के प्रसार पर रोक के लिए लागू लॉकडाउन से संबंधित नियमों का कथित तौर पर उल्लंघन करने के लिए एक मामला दर्ज किया गया है। भाजपा विधायक पर आरोप है कि उन्होंने अपने जन्मदिन पर लोगों से मुफ्त राशन लेने के लिए आवास पर एकत्रित होने के लिए कहा था।

यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस निरीक्षक संपत चव्हाण ने कहा कि केछे के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 और 269 के तहत मामला रविवार देर रात दर्ज किया गया। वर्धा जिले के अरवी से भाजपा विधायक ने कथित तौर पर घोषणा की थी कि वह अपने जन्मदिन पर गरीबों और मजदूरों को मुफ्त राशन वितरित करने जा रहे हैं।

भाजपा विधायक ने उन्हें रविवार को सुबह नौ बजे अपने आवास के बाहर इकट्ठा होने को कहा था। उनकी अपील पर अरवी शहर और आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों लोग सामाजिक मेलजोल से दूर रहने के नियमों और निषेधाज्ञा का उल्लंघन करते हुए एकत्र हो गए।

कुछ स्थानीय निवासियों ने पुलिस को इसके बारे में सूचित किया। अधिकारियों ने कहा कि जिला कलेक्टर विवेक भीमानवार ने तुरंत इकट्ठे लोगों को तितर-बितर करने के आदेश दिए। जिला प्रशासन ने पाया कि विधायक ने इस तरह लोगों को जुटाने के लिए कोई अनुमति नहीं ली और इस तरह कोविड-19 के प्रसार पर रोक के लिए लागू नियमों का उल्लंघन किया।

प्रशासन ने विधायक को नोटिस दिया जिसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया। जांच अधिकारी ने चव्हाण ने कहा, ‘‘जिला प्रशासन से नोटिस मिलने के बाद हमने मामला दर्ज किया। हमने अपनी जांच शुरू करके गवाहों के बयान दर्ज करने शुरू कर दिए हैं।" केछे ने आरोपों से इनकार किया और इसे उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास करार दिया। 

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरसमहाराष्ट्र में कोरोनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मुंबईउद्धव ठाकरे सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा