लाइव न्यूज़ :

संविधान रैली को लेकर उठाए सवाल?,  प्रदर्शनकारियों ने आपत्तिजनक नारे लगाए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 30, 2024 21:38 IST

मुंबई: पुलिस ने बल प्रयोग करके रैली को मुलुंड चेकपोस्ट से आगे नहीं जाने दिया।

Open in App
ठळक मुद्देवे मुंबई जाते तो हिंसा भी हो सकती थी।नितेश ने सांगली में विवादित बयान दिया था। अहमदनगर में भी विवादित बयान दिया था।

मुंबईमुंबई में हाल ही में एआईएमआईएम के पूर्व सांसद इम्तियाज जलील, वारिस पाठन की अगुवाई में एक संविधान रैली निकाली गई थी। मुंबई में उनको मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को विरोध पत्र देना था। इस रैली में तिरंगा लिए हुए प्रदर्शनकारियों ने आपत्तिजनक नारे भी लगाए। सामाजिक कार्यकर्ता गणेश जोशी का मानना है कि रैली ने मंबई की गति धीमी कर दी थी। उन्होंने कहा कि यह तो खैरियत हुई कि पुलिस ने बल प्रयोग करके रैली को मुलुंड चेकपोस्ट से आगे नहीं जाने दिया। अगर वे मुंबई जाते तो हिंसा भी हो सकती थी।

रैली के आयोजकों का कहना था कि वे रामगिरी महाराज और भाजपा विधायक नितेश राणे के तथाकथित मुस्लिम विरोधी बयानों का विरोध करते हैं, लेकिन रैली के इरादे कुछ और ही दिख रहे थे। वे जानबूझकर ऐसे धार्मिक नारे लगा रहे थे, जिससे हंगामा हो सकता था। नितेश ने सांगली में विवादित बयान दिया था। 1 सितंबर को उन्होंने अहमदनगर में भी विवादित बयान दिया था।

गणेश जोशी का कहना है कि उनको ऐसे बयानों से बचना चाहिए लेकिन अकबरुद्दीन भी इस तरह का विवादित बयान दे चुके हैं। इस मामले में वे अदालत से बरी भी हो गये। अब यह मुद्दा मिला ओवैसी की पार्टी को। आरोप है कि उन्होंने इसका गलत फायदा उठाया, एक ऐसी रैली निकाली जिसमें धार्मिक उन्माद फैलाने की पूरी कोशिश की गई। रैली के बाद कई फर्जी वीडियो भी जारी किये गये।

टॅग्स :मुंबईऑल इंडिया मजलिस -ए -इत्तेहादुल मुस्लिमीन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए 350 टन वजनी कटरहेड को मुंबई के विक्रोली शाफ्ट में उतारा गया

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

क्राइम अलर्टपत्नी के सामने माता रंजुदेवी और पिता इंद्राराम महतो ने पति चंदन इंद्राराम को फटकारा और भला-बुरा कहा?, मूसल से पीट-पीटकर मां-बाप को मार डाला

कारोबारएस्ट्यूट फाइनेंस, रेजिस इंडस्ट्रीज, एमआर फिनकैप और आईएनडी कॉर्प सिक्योरिटीज सहित 150 एनबीएफसी पंजीकरण रद्द, एक्शन में आरबीआई

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा