लाइव न्यूज़ :

आर्थिक संकट में जूझ रही है आम आदमी पार्टी, आज से शुरू करेगी चंदा अभियान

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 15, 2018 05:36 IST

सोमवार से पार्टी चंदा जुटाने के लिए एक नया अभियान शुरू करने जा रही है। पार्टी 'आप का दान, राष्ट्र का निर्माण' नाम से एक नया अभियान शुरू करेगी।

Open in App

 दिल्ली की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी इन दिनों आर्थिक संकट से जूझ रही है। खबर के अनुसार सोमवार से पार्टी चंदा जुटाने के लिए एक नया अभियान शुरू करने जा रही है। पार्टी 'आप का दान, राष्ट्र का निर्माण' नाम से एक नया अभियान शुरू करेगी।

इस अभियान की शुरुआत दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में की जाएगी।खुद पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल इस दौरान मौजूद रहेंगे। इस अभियान के बारे में जानकारी देते हुए आम आदमी पार्टी के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने बताया कि 'आज आम आदमी पार्टी एक ऐसे मोड़ पर खड़ी है कि इमानदारी से साढ़े तीन साल दिल्ली की सरकार संचालित करने के बाद आगे पार्टी को संचालित करने के लिए और आगामी दिनों के चुनावी अभियान को आगे बढ़ाने के लिए पैसे की दिक्कत आ रही है।

केजरीवाल को लोगों के मदद केलिए पैसों की कमी पड़ रही है इसलिए अगर ईमानदार राजनीति के सिस्टम को आगे बढ़ाना है तो एक सिस्टम विकसित करना पड़ेगा जिससे जनता के सहयोग से पार्टी को संचालित किया जा सके।

वहीं, इस अभियान के तहत पार्टी एक फोन नंबर जारी करेगी और जो भी कोई दान देने का इच्छुक है वह इस नंबर पर जब मिस कॉल देगा तो पार्टी के लोग उससे संपर्क करेंगे और पार्टी आरबीआई की तरफ से जारी E NACH फॉर्म के भरवायेगी जिससे दानदाता की तरफ से पार्टी को दान मासिक रूप से मिलना शुरू हो जाएगा।

इतना ही हीं आप  एक बार ही सहयोग करना चाहता है तो वो चेक या क्रेडिट कार्ड से कर सकता। कैश में सहयोग करना चाहते हैं तो 2000 तक की राशि सहयोग कर सकता है। सोमवार को अभियान के लॉन्‍च पर पार्टी के सारे नेता, सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

टॅग्स :आम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

राजनीति अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य,' वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग