लाइव न्यूज़ :

Moria refugee camp: दूसरी बार आग लगने के बाद खाक, सड़क के किनारे खुले में सोकर रात काटी, see pics

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 10, 2020 14:32 IST

Open in App
1 / 9
यूनान के बेहद भीड़भाड़ वाले मोरिया शरणार्थी शिविर में दूसरी बार आग लगने से लगभग हर वह चीज भी जल कर खाक हो गई जो पहली आग में बच गई थी।
2 / 9
यूनान के प्रवास मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह बात कही। इस घटना के बाद हजारों लोगों को तत्काल आवास की जरूरत है।
3 / 9
आज तड़के देश के सबसे बड़े शिविर के पूर्व निवासियों को इलाके में लौटते हुए देखा गया जो वहां अपने सामान के जले हुए अवशेष इकट्ठा करने गए थे और देख रहे थे कि वे क्या कुछ बचा सकते हैं। उनमें से कई ने सड़क के किनारे में खुले में सोकर रात काटी।
4 / 9
बृहस्पतिवार सुबह बहुत तेज हवा चलने के कारण शिविर के बाहर लगाए गए तंबाकू के अवशेषों में छोटी-छोटी आग भी फैलने लगी।
5 / 9
अधिकारियों ने कहा कि लेसबोस के द्वीप पर शिविर में लगी असली आग निवासियों द्वारा मंगलवार को जानबूझ कर लगाई गई जो 35 लोगों के संक्रमित मिलने के बाद कोविड-19 प्रकोप को रोकने के लिए लगाए गए पृथक-वास के नियमों से गुस्से में थे।
6 / 9
इस आग ने मोरिया में और उसके आस-पास रह रहे 12,000 से अधिक लोगों में से करीब 3,500 लोगों को बेघर कर दिया और अधिकारियों ने अस्थायी आपात आवास के रूप में तंबू लगाए हैं और दो नौसैन्य पोतों एवं एक नौका भी रहने के लिए उपलब्ध कराई है।
7 / 9
400 से अधिक अकेले बच्चों और किशोरों को बुधवार देर रात अन्य केंद्रों में रखने के लिए मुख्य भूमि तक लाया गया।
8 / 9
शिविर के बिना जले हिस्सों में बुधवार शाम को लगी नयी आग ने शिविर के शेष बचे बड़े हिस्से को नुकसान पहुंचाया और हजारों लोगों को उसे छोड़ कर जाना पड़ा।
9 / 9
सहायता एजेंसियों ने मोरिया में गंभीर स्थितियों की बहुत पहले चेतावनी दी थी। यह ऐसा केंद्र है जो महज 2,750 लोगों के रहने के लिए बनाया गया था।
टॅग्स :संयुक्त राष्ट्रजर्मनीब्रिटेनअमेरिकाजापान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्व अधिक खबरें

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH