लाइव न्यूज़ :

कम बजट में विदेश घुमना है, तो ये 8 देश हैं घूमने के लिए सबसे सस्ते

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: February 21, 2022 6:37 AM

Open in App
1 / 9
हम भारतीय एक बार तो विदेश घूमने की इच्छा रखते तो हैं, लेकिन अपने बजट को लेकर फॉरेन ट्रिप को ना ही कह देते हैं। क्योंकि विदेश यात्रा के नाम पर लोग अपना बैंक बैलेंस चेक करने लग जाते हैं। दुनिया के कई देश हैं जो अपने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सस्ते ट्रैवल पैकेज देते हैं। आप इन देशों की यात्रा अपने बजट में कर सकते हैं।
2 / 9
नेपाल (Nepal)- भारत की सीमा से सटा देश नेपाल अपनी प्राकृतिक खूबसूरती और हिमालय के लिए जाना जाता है। दिल्ली से काठमांडू के लिए आपको फ्लाइट मिल जाएगी जो कि डेढ़ घंटे में आपको नेपाल पहुंचा देगी। यहां के लिए कई बस सेवाएं भी हैं। खास बात यह है कि नेपाल में भारतीय रुपये की कीमत ज्यादा है। आप यहाँ माउंट एवरेस्ट बेस कैंप, मंदिर आदि घूम सकते हैं।
3 / 9
भूटान (Bhutan)- अगर आप नेचर लवर है तो भूटान अच्छी जगह है भूटान की सीमा भारत के सिक्किम, असम, पश्चिम बंगाल और अरुणाचल प्रदेश राज्यों से लगी हुई है। बता दें कि पर्यावरण की रक्षा भूटान का एक संवैधानिक दायित्व और यहां का 60% हिस्सा आज भी जंगल है। प्रकृति प्रेमी लोगों के लिए भूटान स्वर्ग के समान है। यहां हर रोज़ ठहरने का ख़र्च 1500 से 2000 तक आयेगा। खाने पर आपको करीब 100 से 400 रुपये देने होंगे।
4 / 9
मलेशिया (Malaysia)- यहां काफी पर्यटक आते हैं। कुआलालंपुर मलेशिया का प्रमुख पर्यटन स्थल है। आप पहाड़ों, समुद्री किनारों, वन्य जीवों और जंगलों में घूमने का शौक रखते हैं तो आप मलेशिया जा सकते हैं। एक दिन मलेशिया में रहने खाने और घूमने के लिए आपको 3,500 से 5 हजार खर्च करना पड़ेगा।
5 / 9
श्रीलंका (Sri Lanka)- श्रीलंका घूमने के लिए काफी सस्ता देश है। कम समय में और बजट में आप श्रीलंका जा सकते हैं। श्रीलंका के खूबसूरत समुद्री किनारे काफी प्रसिद्ध हैं. श्रीलंका के ऐतिहासिक स्मारक, हिल स्टेशन और शानदार सी फूड के लिए जाना जाता है। श्रीलंका में होटल में ठहरने के लिये 700-1000 रुपये ख़र्च करने होंगे. वहीं खाने का ख़र्च करीब 300 से लेकर 1,200 रुपये तक आयेगा।
6 / 9
सिंगापुर (Singapore)- सिंगापुर को इसकी संस्कृति, कला और स्वादिष्ट खाने के लिए जाना जाता है। सिंगापुर में एक दिन का खर्च 6 हजार से लेकर 7 हजार के बीच आएगा। इसमें वहां रहने, खाने और घूमने का खर्च शामिल है।
7 / 9
वियतनाम ( Vietnam)- वियतनाम एक ख़ूबसूरत जगह है। यहां आप द्वीपों, जंगलों, धार्मिक स्थानों और कई खूबसूरत चीजों का आनंद ले सकते हैं। यहां सस्ते दामों में अच्छी खरीददारी की जा सकती है। वियतनाम में आपको प्रतिदिन केवल 2,500 से 3 हजार के बीच आएगा।
8 / 9
थाइलैंड (Thailand )- थाइलैंड, बीच, झील, समंदर और पहाड़ों की प्राकृतिक आभा से सजा हुआ देश है। वहां रुकने के लिये आपको हर रोज़ 1200 रुपये चाहिये। फ़ूड कॉस्ट 200 रुपये है।
9 / 9
फिलीपींस (Philippines)- फिलीपींस के बड़े द्वीप सैलानियों के लिए बड़े आकर्षण का केंद्र हैं। पहाड़ों पर बाइकिंग और जलप्रपात प्रेमियों के लिए फिलीपींस बेहद अच्छी जगह है। यहां रहने, घूमने खाने के लिए आपको प्रतिदिन 2,500 से 3 हजार रुपया खर्च करना होगा।
टॅग्स :नेपालथाईलैंडमलेशियाश्रीलंकासिंगापुरVietnam
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGlobal Market: भारत अगले तीन से पांच साल में वैश्विक बाजार के लिए 2.4 करोड़ तकनीक कुशल जनशक्ति तैयार करेगा, जानें क्या है कारण

विश्वCanada mass stabbing: ओटावा में रह रहा था श्रीलंकाई परिवार, पेइंग गेस्ट बनकर रहा श्रीलंका के 19 वर्षीय छात्र ने मचाई कोहराम, ढाई महीने की बच्ची समेत छह लोगों की चाकू मारकर हत्या

भारत1993 Serial Bomb Blasts News: लश्कर ए तय्यबा आतंकी अब्दुल करीम टुंडा को कोर्ट ने बरी किया, 1993 सीरियल बम ब्लास्ट मामला

क्रिकेटJan Nicol Loftie Eaton Record: नामीबिया के लॉफ्टी-ईटन ने टी20 में सबसे तेज शतक जड़ा, सिर्फ 33 गेंदों में ठोकी सेंचुरी, पीछे छूटे रोहित शर्मा और डेविड मिलर

भारतरेडियो पर गूंजने वाली मखमली आवाज हुई खामोश, अमीन सयानी का 91 वर्ष की उम्र में हुआ निधन

मुसाफ़िर अधिक खबरें

कारोबारAmrit Bharat Express Ticket Price: अमृत ​​भारत एक्सप्रेस सेवा जल्द, टिकट की कीमत जानें, भारतीय रेलवे की नई ट्रेन में यात्रा करने में कितना खर्च आएगा, सभी डिटेल

मुसाफ़िरघूमने-फिरने का आपको भी है शौक तो लीजिए जॉय राइडर्स का साथ, कम और किफायती दाम में करें राइड बुक

मुसाफ़िरTravel in Summer: पेश है! बीच लवरों के लिए भारत के 5 सबसे अच्छे और सस्ते Beach Spot, जीवन में एक बार यहां जरूर करें सफर

मुसाफ़िरTravel In Summers: गर्मी में शिमला घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन 4 जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

मुसाफ़िरखुशखबरी! यात्रा के 24 घंटे पहले कैसे कर सकते है यात्री बोर्डिंग स्टेशन चेंज, जाने रेलवे से जुड़े ये खास नियम