लाइव न्यूज़ :

1,000 रुपये से भी कम कीमत में आते हैं ये 5 स्मार्टवॉच, हार्ट रेटिंग से लेकर कैमरा फीचर्स से लैस

By जोयिता भट्टाचार्या | Published: November 23, 2018 5:46 PM

Open in App
1 / 6
मौजूदा समय में स्मार्टफोन के साथ-साथ यूजर्स के बीच स्मार्टवॉच का क्रेज भी बढ़ता जा रहा है। लोग अब साधारण घड़ी के बजाय स्मार्टवॉच खरीदना ज्यादा पसंद करते हैं। बाजार में आजकल नए-नए फीचर्स के साथ कई स्मार्टवॉच बिक्री के लिए उपलब्ध है। इनमें हार्ट रेट, कॉलिंग, कैमरा और स्टेप्स काउंट करने वाले जैसे फीचर्स मौजूद है। यह फीचर्स यूजर्स के लिए काफी यूजफुल है। साथ ही इन सभी स्मार्टवॉच के साथ 1 साल की वारंटी मिल रही है। हम आपको ऐसी ही कुछ स्मार्टवॉच के बारे में बता रहे हैं जिनकी कीमत 1,000 रुपये से भी कम है।
2 / 6
ALONZO- एलोनजो नाम की यह स्मार्टवॉच फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए मौजूद है। फोन में कॉल करने और रिसीव करने की सुविधा है। साथ ही आप स्मार्टवॉच के जरिए फोन के कैमरे को ओपन कर सकते हैं। वॉच पर आपको फेसबुक, व्हाट्सऐप जैसे ऐप के नोटिफिकेशन मिलेंगे। वॉच की कीमत 729 रुपये है।
3 / 6
IKJ स्मार्टवॉच- अगर आप शाओमी के मी बैंड को खरीदने की चाहत रखते हैं लेकिन कीमत ज्यादा होने के चलते नहीं खरीद पा रहे हैं तो यह बैंड आपकी ये चाहत पूरी हो सकती है। दरअसल, यह बैंड बिल्कुल Mi बैंड की तरह दिखता है। यह स्मार्टवॉच आपके रोज के फुट-स्टेप को काउंट करती है। 2 दिन का बैटरी बैकअप देने वाली इस स्मार्टवॉच की कीमत 649 रुपये है।
4 / 6
Heypex SM-V8- हाइपेक्स नाम का यह स्मार्टवॉच ब्लूटूथ, कैमरा, सिम कार्ड सपोर्ट, स्पीकर और कई भाषाओं के सपोर्ट के साथ आता है। स्मार्टवॉच के डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 240x240 है। इस वॉच पर भी आप फोन के सभी नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं। इस स्मार्टवॉच की कीमत 920 रुपये है।
5 / 6
Mobicell M2- मोबिसेल की इस वॉच की डिजाइन भी एमआई के बैंड से मिलती-जुलती है। इसमें हार्ट रेट के अलावा स्टेप्स को भी काउंट करने का फीचर दिया गया है। इसकी कीमत 629 रुपये है।
6 / 6
HEALTHIN- स्मार्टवॉच में सिम कार्ड सपोर्ट के साथ 32 जीबी की स्टोरेज मौजूद है। इसमें 2 मेगापिक्सल का कैमरा भी दिया गया है। इस वॉच पर भी आप अपने सोशल मीडिया ऐप के नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं। इस वॉच की कीमत 702 रुपये है।
टॅग्स :स्मार्टवॉच
Open in App

संबंधित खबरें

टेकमेनियासैमसंग को पीछे छोड़ FIRE-BOLTT बना विश्व का नंबर 2 स्मार्टवॉच ब्रांड

टेकमेनियानए साल में लॉन्च होंगे ये शानदार स्मार्ट फोन,जानिए इनके एडवांस फीचर्स

कारोबारमेक इन इंडियाः X-12 ब्लूटूथ कॉलिंग स्मार्टवॉच लॉन्च, जानें क्या है खासियत

टेकमेनियागर्लफ्रेंड को कर रहा था चीट, स्मार्टवॉच ने खोल दी धोखेबाज आशिक की पोल, और फिर...

टेकमेनिया'जान बचाने वाली घड़ी', बेहोश होकर गिर गया शख्स, स्मार्ट वॉच ने लगाया पुलिस को फोन

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनिया2024 में लॉन्च होंगे एप्पल के कई नए उत्पाद, आईफोन-16, विजन प्रो, एप्पल वॉच एक्स और नया आईपैड आएंगे बाजार में

टेकमेनियाTRAI Monthly Customer Figures: वोडाफोन आइडिया को कोई राहत नहीं, 20.44 ग्राहक ने छोड़ दिया साथ, जानें रिलायंस जियो और भारती एयरटेल का हाल

टेकमेनिया2023 में व्हाट्सएप ने भारत में सात करोड़ से अधिक अकाउंट पर प्रतिबंध लगाया, ये थे कारण

टेकमेनियाखुफिया जानकारी एकत्र करने के लिए इसरो का अगले 5 वर्षों में 50 सैटेलाइट भेजने का मिशन

टेकमेनियाParliament Passes Telecommunications Bill: फर्जी तरीके से सिम हासिल किया तो तीन साल की सजा और 50 लाख रुपये जुर्माना, 138 साल पुराने टेलीग्राफ अधिनियम निरस्त, जानें क्या हुए बदलाव